Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: आशा वर्करों का धरना जारी अपनी लंबित मांगों के समर्थन में

फरीदाबाद: आशा वर्करों का धरना जारी अपनी लंबित मांगों के समर्थन में

faridabadnews24By faridabadnews24October 15, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : स्थानीय बादशाह खान अस्पताल के बाहर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आशा वर्करों का धरना आज बुधवार को 51 वे दिन भी जारी रहा।आज के धरने की अध्यक्षता जिलाउप प्रधान अनीता भारद्वाज ने की जबकि संचालन कॉमरेड ओमप्रकाश ने किया। इस मौके पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल एवं बैंक कर्मचारी यूनियन के नेता कॉमरेड ओम प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित थे। राज्य सरकार की टालमटोल की नीति से खफा हुई बैठी आशा वर्करों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए और जिला सिविल सर्जन के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आज के धरने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ताग्गा, पन्हेरा की आशा वर्करों ने भाग लिया। उन्होंने प्रोत्साहन राशियों का भुगतान करो, जोखिम भक्ता चार हजार रुपए लागू करो के नारे लगाए। आशाओं को जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह डंगवाल ने संबोधित किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहां की हरियाणा सरकार सरकार इस आंदोलन की अनदेखी कर रही है।

 

 

जबकि 26 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री जी के ओएसडी श्री कृष्ण कुमार बेदी ने यूनियन के शिष्टमंडल को 10 दिन के अंदर आशाओं की मांगों का माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ वार्तालाप करने के बाद समाधान करने का वादा किया था। लेकिन इस बात को कहे हुए 50 दिन व्यतीत हो गए। फिर भी आशाओं की समस्याओं ज्यों की त्यों बनी हुई है। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में 22 सितंबर को हजारों आशा वर्कर सीएम सिटी करनाल में एकत्रित हुई।वहां पर सीएम आवास का घेराव किया गया। इसके बाद आशाओं को 20 अक्टूबर का समय फिर से दिया गया है। जबकि एक तरफ सरकार आशाओं को कारोना योद्धा की बता रही है। दूसरी तरफ इनके मसलों को हल नहीं करना चाहती है। जबकि वास्तविकता यह है कि जब कोरोना पूरे चरम पर था।इन आशाओं ने ही इस महामारी के दौरान सबसे अधिक काम किया। कंटेनमेंट जोन मैं जाकर सर्वे करके लाना और बीमार व्यक्ति को दवाई दिलाना ।यह सारे काम आशा वर्करों ने ही पूरे किए हैं। इन महत्वपूर्ण कार्यों को करने की एवज में इन्हें किसी भी प्रकार की प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है।इतना ही नहीं केंद्र सरकार द्वारा दी गई प्रोत्साहन राशियों का भी हरियाणा की सरकार ने भुगतान नहीं किया। जबकि जोखिम भत्ता सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्कर 7 अगस्त से 26 अगस्त तक हड़ताल कर चुकी हैं।लेकिन सरकार ने इनकी मांगो के समाधान के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बजाय 26 अगस्त को विधानसभा सत्र के दौरान पंचकूला में विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुई आशा वर्करों के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने 28 अगस्त को झूठे मुकदमें दायर कर दिए। डगवाल ने कहा कि यूनियन के नेता झूठे मुकदमों से नहीं डरते हैं।

 

फिर भी सरकार को इस तरह के ओछे हथकंडे नहीं अपनाने चाहिए। उन्होंने सरकार से झूठे केसों को रद्द करने की मांग की। आज के धरने को कामरेड ओम प्रकाश ने भी संबोधित किया। यूनियन की मुख्य मांगों में आशाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो, एक्टिविटी की काटी गई 50% राशि वापस देने, ईएसआई, पी एफ का लाभ देने, जोखिम भत्ता ₹4000 लागू करने इत्यादि हैं।

Faridabad News Faridabad: Asha workers continue to protest in support of their pending demands faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.