Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24October 18, 2020No Comments3 Mins Read

मोबाइल नंबर से ट्रैस कर बच्चे को होटल से किया बरामद, बच्ची की मां डॉग्स खरीदने-बेचने का काम करती है

पैसों के लिए एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिल डेयरी पर दूध लेने गए 11 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। इसकी सूचना मिलने पर पल्ला थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपहरणकर्ता की पहचान कर उसके घर पर रेड की तो वह नहीं मिला।

तीन दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद बदमाश का मोबाइल नंबर लेकर उसे ट्रैस कर बच्चे को दिल्ली के एक होटल से बरामद कर लिया। इस घटना में शामिल दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लॉकडाउन में काम धंधा बंद होने से शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए बच्चे को अगवा कर उसकी मां से फिरौती मांगने की उनकी योजना थी।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी सोनू सिद्धार्थ सिंह और गाजीपुर निवासी अमन के रूप में हुई है। दोनों आपस में दोस्त हैं। ग्रेटर फरीदाबाद के सूर्या विहार फेज वन सेक्टर-91 सेहतपुर निवासी पूनम चौहान ने पुलिस को बताया कि उनका 11 साल का बेटा पृथ्वी चौहान 13 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे घर से कुछ दूर स्थित डेयरी पर साइकिल से दूध लेने गया था।

जब वह दूध लेकर लौट रहा था तो रास्ते में उसे सोनू उर्फ सिद्धार्थ स्कूटी से मिला। उसने पृथ्वी को बहला फुसलाकर अपने साथ स्कूटी पर कुछ दूर ले गया। फिर अपने दोस्त अमन के साथ मिल उसकी साइकिल जंगल में फेंक उसे अगवा कर ले गए।

उसे दिल्ली ले जाकर एक होटल में रखा। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे से स्कूटी खराब होने का बहाना बनाया था और कहा था कि उसे आगे बनवाकर घर चलेंगे। पूनम चौहान ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनके बेटे को तीन रात अलग-अलग इलाके के होटलों में ठहराया था।

सीसीटीवी कैमरे से हुई अपहरणकर्ता की पहचान

बच्चे के अपहरण के बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने टीम बनाकर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने मौके पर जाकर पीड़िता के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पूनम ने आरोपी सोनू को पहचान लिया। क्योंकि बच्चा उसके साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा था। महिला ने बताया इसे वह 3 साल से जानती है।

महिला ने आरोपी सोनू का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया। जिसकी लोकेशन कल्याणपुरी, दिल्ली की मिली। पुलिस ने जब आरोपी का पता निकलवाकर उसके घर पर रेड डाली तो मालूम चला कि वह तीन दिन से घर नहीं आया है। उसके घर वालों ने पुलिस को उसके दोस्त का नंबर दिया। कई दोस्तों से बातचीत करने के बाद सोनू उर्फ सिद्धार्थ पकड़ में आ पाया।

मेन आरोपी तीन साल से बच्चे को जानता था
डीसीपी मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सिद्धार्थ डॉग्स को ट्रेनिंग देने का काम करता है। जबकि बच्चे की मां पूनम चौहान डॉग्स खरीदने-बेचने का व्यापार करती है। इसलिए सोनू का पूनम के घर डॉग्स को लेकर आना-जाना था। इसी कारण बेटा पृथ्वी उसे पहचानता था और उसे भैया कहता था।

आरोपी ने इस विश्वास का फायदा उठाते हुए पृथ्वी को अगवाकर फिरौती मांगने की योजना बनाई। वहीं पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि उसे पता था कि पूनम मैडम के पास पैसे बहुत हैं। इसलिए उनके बेटे पृथ्वी का अपहरण कर एक-दो दिन में 50 हजार से एक लाख रुपए तक की फिरौती मांगने की योजना थी।

Faridabad News faridabadnews24 The main accused who kidnapped the child for ransom arrested
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.