फरीदाबाद : शहर की सामाजिक संस्थाओं की 9 महिला सेल ने रविवार को एक संयुक्त बैठक आयोजित करके जरूरतमंद महिलाओं की सुरक्षा व उनके कल्याण के लिए कार्य करने हेतु एक महिला सहायता ग्रुप का गठन किया है।जिसके नेतृत्व में पहला कार्यक्रम दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं,, कारण व निदान,, विषय पर एक विचार गोष्ठी करके किया जाएगा।रविवार को मानव सेवा समिति कार्यालय मानव भवन सेक्टर 10 में आयोजित इस संयुक्त बैठक में मानव सेवा समिति, तेरापंथ महिला मंडल, भारत विकास परिषद संस्कार शाखा, प्रकूथी, अभिभावक एकता मंच, ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन, मिशन जागृति, नारी शक्ति उत्थान, हरसीरत फाउंडेशन संगठनों की महिला सेल की प्रमुख व संयोजक उषा किरण शर्मा, सुनीता नाहटा, रमा सरना, कोमल सरना, पूनम भाटिया, अर्चना गोयल एडवोकेट, सुनीता रानी, अमरजीत रंधावा, हरमीत कौर की 9 सदस्य कोर कमेटी बनाई गई। जिसके नेतृत्व में जरूरतमंद महिलाओं के कल्याण व उनकी सुरक्षा तथा उनको केंद्र व राज्य सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलाने आदि का कार्य किया जाएगा। बैठक में मार्गदर्शक के रुप में मानव सेवा समिति के मुख्य संयोजक कैलाश शर्मा, महासचिव सुरेंद्र जग्गा सहित राजराठी, रेनू चतरथ, कुसुम वशिष्ठ, सुमंगला बोरड, चंदा भंसाली, गरिमा भूटोडिया, विनीता गुप्ता, नीरज जग्गा, सोनिया मल्होत्रा, शालिनी गुप्ता, मोनिका सरना,लता सिंगला, संगीता नेगी, बरखा मल्होत्रा आदि ने भाग लेकर महिला सहायता ग्रुप को और उसके द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

