Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: बाटा चौक जंक्शन ढाबा से लेकर पेट्रोल पंप तक बनेगी आरएमसी रोड: कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद: बाटा चौक जंक्शन ढाबा से लेकर पेट्रोल पंप तक बनेगी आरएमसी रोड: कृष्णपाल गुर्जर

faridabadnews24By faridabadnews24October 18, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद  :  केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बाटा चौक पर स्थित जंक्शन ढाबा से लेकर पेट्रोल पंप तक 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सर्विस रोड को आरएमसी रोड का नारियल तोड़कर विधिवत शुरुआत की। उन्होंने बताया कि यह रोड 18 फीट चौड़ा 900 मीटर लंबा है जोकि आगामी 1 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे के साथ बनने वाला यह सर्विस रोड जिसकी हालत काफी वर्षों से बहुत ही दयनीय अवस्था में पड़ी थी इसके बन जाने से यहां की जनता को बहुत फायदा होगा व आमजन को भी हाईवे पर लगने वाले जाम से सर्विस रोड के द्वारा मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने पिछले 6 वर्षों में इतने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं कि पिछले 6 वर्षों से पहले के विकास कार्य देख लें, और अब के विकास कार्य देखने से विकास कार्यों का अंतर अपने आप ही पता चल जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में विकास कार्यों की दिशा में अनोखे कदम उठाए हैं जिनमें पूरे प्रदेश में सड़कें, पुल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज और पार्क जैसे विकास कार्य हुए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद के पार्को में एलईडी लाइटों के साथ साथ पार्को का इतना अच्छा सौन्द्रियकरण किया गया है कि जनता पार्कों में घूमना बहुत पसंद करती है। उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया को कोरोना ने तहस-नहस कर दिया वहीं पर देश के प्रधानमंत्री के आत्मविश्वास के कारण हमारे देश ने कोरोना जैसी महामारी पर लगभग सफलता पा ली है। देश के प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कोरोना  से बचाव के लिए अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए कम से कम 6 फीट की दूरी बनाकर रखें व मास्क हमेशा लगाए रखें और बार-बार साबुन से हाथ अवश्य धोये, जिससे कि हम कोरोना जैसी महामारी को मात दे सकते हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद मैं अगले 9 महीनों में सीवर, पीने के पानी की व्यवस्था और पानी निकासी का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की कनेक्टिविटी के लिए डीएनडी दिल्ली बड़ोदरा हाईवे अगले 2 वर्षों में लगभग तैयार हो जाएगा जिससे कि फरीदाबाद से मुंबई जाना बहुत ही आसान हो जाएगा। इसी के साथ-साथ उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए भी सर्वे का काम शुरू हो चुका है।

इस अवसर पर फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की मेहनत के कारण पूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य का काम तेजी से चल रहा है उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर रोड बन चुकी हैं और जो बची हुई है उन रोडो को जल्द ही तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि वह अपने काम को समय पर पूरा करें जिससे की जनता को कोई दिक्कत ना आए। इस अवसर पर पार्षद व फार्मेसिस्ट के चेयरमैन धनेश अदलक्खा, भाजपा नेता लखन बेनीवाल, केसी लखानी, नीरज मित्तल, गोल्डी बरेजा, प्रमोद गोयल, कुलदीप साहनी, अजीत नंबरदार, मुकेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Faridabad: RMC Road to be built from Bata Chowk Junction Dhaba to Petrol Pump: Krishnapal Gurjar faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बाइक बनी शिकार, 50 मीटर दूर जा गिरे दो सवार, फरीदाबाद हाईवे पर 200 की रफ्तार में मर्सिडीज-BMW की रेस

April 22, 2026

‘शेरू-रॉकी’ ने ढूंढ निकाला महिला का शव, रोजाना खिलाती थी रोटी, फरीदाबाद पुलिस से तेज स्ट्रीट डॉग

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.