Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » करीब छह महीनों ने नहीं जमा किए पैसे, 1.15 लाख लोगों के कट सकते हैं बिजली कनेक्शन

करीब छह महीनों ने नहीं जमा किए पैसे, 1.15 लाख लोगों के कट सकते हैं बिजली कनेक्शन

faridabadnews24By faridabadnews24October 18, 2020No Comments2 Mins Read

नोएडा : राजस्व हानि से जूझ रहा विद्युत निगम उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की बड़ी कार्रवाई कर सकता है। विभागीय अफसरों की ओर से समीक्षा में सामने आया है कि जिले में 1.33 लाख उपभोक्ताओं में से 1.15 लाख ने बिल जारी होने के बावजूद 4 से 6 महीने से पैसे जमा नहीं किए हैं। जनपद में पश्चिमांचल विद्युत निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 3.23 लाख है। देहात में बिल जमा करने वाले 20 प्रतिशत और शहर में 83 प्रतिशत हैं।

देहात क्षेत्र में 1.17 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से महज 23 हजार ने बिल जमा किया है। 94 हजार उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में स्थिति बेहतर है। यहां मौजूद 2.06 लाख उपभोक्ताओं में से करीब 1.67 लाख समय से बिल जमा कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में बिजली का बिल न जमा करने वालों की संख्या 39 हजार है। दादरी, जेवर, दनकौर, रबुपूरा आदि क्षेत्र देहात के अंतर्गत आते हैं और यहां बिल वसूली का बुरा हाल है। निगम अफसरों ने स्पष्ट कर दिया है कि शासन के निर्देश के सापेक्ष वसूली हर हाल में होगी। बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटे जाएंगे। बता दें कि डिफॉल्टर पर बकाये का खुलासा अमर उजाला ने 13 अक्तूबर को किया था।

कोरोना से हुए कंगाल, कहां से भरें पैसे
निगम अफसरों ने बिजली चोरी रोकने और बिल बकाया वसूली करने के लिए अभियान चलाना शुरू कर दिया है। अभी तक करीब ढाई हजार कनेक्शन काटे जा चुके हैं। विभाग के शीर्ष अफसर ने बताया कि लोग देहात या शहर में बकाया वसूली करने जा रहे हैं तो बकायेदारों का यही कहना है कि कोरोना के कारण काम धंधे चौपट हो गए हैं। बिल कहां से दें। चीफ इंजीनियर वीएन सिंह ने बताया कि देहात में 20 फीसदी और शहरी क्षेत्र में 83 फीसदी उपभोक्ताओं ने ही बिजली बिल जमा किया है। शहरी और देहात क्षेत्र में 90 फीसदी से अधिक बिल बनाए जा चुके हैं, लेकिन वसूली कम है। सभी के खिलाफ अभियान चलाकर बिल वसूला जाएगा। बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटकर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

 

1.15 lakh people can cut electricity connection faridabadnews faridabadnews24 Nearly six months have not deposited money
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026

रच रहा था बड़ी साजिश दिल्ली में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार!

March 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.