Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : पल्ला थाना क्षेत्र में कोड से एटीएम खोलकर करीब 17 मिनट में 19.94 लाख रुपये उड़ाए

फरीदाबाद : पल्ला थाना क्षेत्र में कोड से एटीएम खोलकर करीब 17 मिनट में 19.94 लाख रुपये उड़ाए

faridabadnews24By faridabadnews24October 19, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद :  पल्ला थाना क्षेत्र में कोड से एटीएम खोलकर करीब 17 मिनट में 19.94 लाख रुपये उड़ा लिए गए। घटना 14 अक्तूबर की बताई जा रही है। चार दिन अपने स्तर पर जांच के बाद एटीएम मेंटेनेंस एजेंसी ने रविवार को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का अनुमान है कि एटीएम में पैसे डालने वाली एजेंसी में कार्यरत किसी कर्मचारी ने ही घटना को अंजाम दिया है। क्योंकि एटीएम को न तो तोड़ा गया है और न ही काटा गया है। उसे बड़ी आसानी से खोलकर पैसे निकाले गए हैं। यह काम कोई तकनीकी जानकार ही कर सकता है, जिसे एटीएम खोलने का कोड पता होता है। फिलहाल पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच में जुटी है।

एटीएम मेंटेनेंस व नोट डालने वाली एजेंसी में कार्यरत धीरेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि सूर्या विहार सेक्टर-91 स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में 14 अक्तूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे बजे 20 लाख रुपये डाले थे। वैन में चालक संजीत, गनमैन ओंकार और कस्टोडियन मनोज भाटी व सतपाल थे। शाम को उन्हें पता चला कि एटीएम में नोट खत्म हो गए हैं।

दिन में 20 लाख रुपए डालने और शाम तक खत्म हो जाने पर एजेंसी को शक हुआ। मौके पर जांच की तो पता चला कि एटीएम से 19.94 लाख रुपये निकाले गए हैं, जिनकी कहीं भी एंट्री नहीं है। रुपयों को एटीएम को खोलकर निकाला गया है। चोरी की पुष्टि के लिए एजेंसी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इस दौरान पता चला कि 14 अक्तूबर को दोपहर 1.47 बजे किसी ने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया था। ऐसे में अनुमान है कि इसी दौरान किसी ने एटीएम खोलकर रुपये निकाले।

 

Faridabad News Faridabad: Opening ATM from code in Palla Police Station area faridabadnews24 flew Rs 19.94 lakh in about 17 minutes
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.