Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आरोपी साला इमरान गिरफ्तार, भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग, जीजा की पीट पीटकर बेरहमी से की हत्या

आरोपी साला इमरान गिरफ्तार, भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग, जीजा की पीट पीटकर बेरहमी से की हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24October 19, 2020No Comments3 Mins Read
 फरीदाबाद  : पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह के आदेशों व पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच DLF ने आरोपी द्वारा उसके जीजा की हत्या के मामले में आरोपी इमरान खान को गिरफ्तार किया है।
सहायक पुलिस आयुक्त मुख्याल्य ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी इमरान खान सीही गाँव, फरीदाबाद का रहने वाला है जो करीब 6 साल पहले सीही गाँव से अपनी सारी सम्पति बेचकर गाजियाबाद रहने चला गया था। वह करीब 1 महीने पहले वापिस डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद अपनी बहन और जीजा के पास रहने के लिए आया था।
आरोपी इमरान का जीजा लियाकत कारपेंटर का काम करता था परन्तु आमदनी बहुत कम थी। आरोपी और उसका जीजा का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। कई बार आरोपी के जीजा ने आरोपी इमरान को गालियाँ दी और उसपर हाथ भी उठाया जिसके पश्चात् आरोपी अपने जीजा से रंजिश रखने लग गया।
5 अक्टूबर की सुबह आरोपी इमरान काम की तलाश में लेबर चौक पर चला गया जिसके पीछे-पीछे उसका जीजा भी लेबर चौक पर पहुँच गया और वहां पर दोनों में झगडा हो गया जो बाद में मारपीट में बदल गया। मारपीट के पश्चात् आरोपी इमरान अपने जीजा के घर आ गया और कुछ समय पश्चात् शाम को वापिस घर से बाहर गया तो उसका जीजा उसे डबुआ कॉलोनी में मणी की टाल पर मिल गया जहाँ उसने अपने जीजा को पीटा और पीटता हुआ मोहन डेरी पर ले गया। वहां से फिर वह अपने जीजा को उत्तम नगर में शमशान घाट के पीछे खाली मैदान में ले गया और वहां पर आरोपी ने अपने जीजा के सिर में इंट से 5-6 बार वार किया जिसमे उसके जीजा की मृत्यु हो गई। अपने जीजा की हत्या के पश्चात् आरोपी वहां से फरार हो गया।
आरोपी पर हत्या की धारा के तहत थाना डबुआ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। DLF क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल कुमार ने अपनी टीम के सदस्यों SI ब्रह्म प्रकाश, ASI कप्तान, HC रोशन और टीम के सदस्यों सहित ज़मिनी तौर पर तहक़ीक़ात करते हुए इमरान की तलाश आरम्भ कर दी और इमरान के पुराने फ़ोटो को काफ़ी लोगों को दिखाकर पूछताछ की गई और जब ओल्ड फरीदाबाद में लेबर चौक पर मौजूद लोगों को यह फोटो दिखाया गया तो पता चला कि वह यहाँ पर मजदूरी का काम करता है। दिनांक 18 अक्टूबर को जब आरोपी सुबह काम करने के लिए लेबर चौक पर आया तो क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को गिरफ्तार करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमे उससे वारदात में प्रयोग खून से सन्ने कपड़े व ईंट बरामद की गई। आरोपी को आज अदालत में पेश करके जेल भेजा।
Accused brother-in-law Imran arrested brother lynched sister brother-in-law beaten brutally Faridabad News faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.