फरीदाबाद : नौकरी बहाली को लेकर पिछले 135 दिनों से सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे पीटीआई अध्यापकों का संघर्ष बदस्तूर जारी है। मंगलवार को भी अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया परंतु अभी तक किसी भी अधिकारी व नेता ने इन पीटीआई अध्यापकों की सुध नहीं ली है। प्रदर्शनकारियों ने आज भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और बताया कि सरकार अभी भी इनकी नौकरी की बहाली को लेकर कोई भी किसी प्रकार का आश्वासन नहीं दे रही है दिन प्रतिदिन इन पीडि़त पीटीआई अध्यापकों की मानसिक प्रेशर बढ़ता जा रहा है।

इन्होंने अपनी नौकरी के समय में जो लोन ले रखे थे, उनके बच्चों की फीस को लेकर, बीमार मां बाप को दवाइयों को लेकर ,सभी अध्यापक मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं लेकिन सरकार अभी भी इनकी नौकरी की बहाली का कोई भी किसी प्रकार की सूचना नहीं दे रही है। इस मानसिक परेशानी के रहते हुए जिला यमुनानगर से एक पीडि़त पीटीआई अध्यापक सुंदरलाल का हृदय गति रुकने के कारण देहांत हो गया क्योंकि उन्होंने अपनी नौकरी के रहते समय 800000 का अपनी बेटी की शादी के लिए लोन ले रखा था जिसको दे पाना बड़ा मुश्किल काम हो रहा था और यह प्रेशर झेल नहीं पाये, जिसका सभी अध्यापकों को बहुत ही दुख है आज जिला फरीदाबाद के अध्यापकों ने भी पवित्र आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर धरना स्थल पर ही दुख प्रकट किया।
