फरीदाबाद : घरौंडा के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार पुलिसकर्मी के बेटे को टक्कर मार दी। इससे बाइक फिसलने से उसके सिर व हाथ में गंभीर चोट लगी। जिसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

मंझावली के जग्गी राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में हरियाणा पुलिस में तैनात है। 17 अक्तूबर को वह गुड़गांव से रेस्ट पर अपने घर मंझावली जा रहा था। शाम करीब सात बजे वह किसी काम से घरौंडा में आया हुआ था। उसका बेटा दिनेश बाइक पर सवार था। जिसे पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में सोमवार को अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
