Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई, गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई, गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन आज

faridabadnews24By faridabadnews24October 22, 2020No Comments3 Mins Read

देश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज जन्मदिन है. इस मौके पर देश के दिग्गज नेता और भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता अमित शाह को बधाई दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमित शाह को बधाई दी. पीएम मोदी ने लिखा कि देश के विकास के लिए वो जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं. बीजेपी को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान काफी अहम है.

Birthday wishes to Shri @AmitShah Ji. Our nation is witnessing the dedication and excellence with which he is contributing towards India’s progress. His efforts to make BJP stronger are also noteworthy. May God bless him with a long and healthy life in service of India.

— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तक अन्य नेताओं ने गृह मंत्री को ट्विटर के जरिए जन्मदिन की बधाई दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर अमित शाह को बधाई दी. पीयूष गोयल ने लिखा कि अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनायें. CAA, व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है. आपके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि ईश्वर आप को दीर्घायु करें, और राष्ट्र और जनहित के प्रति आपके विज़न, नेतृत्व, अनुभव, और दूरदर्शिता का लाभ सदैव मिलता रहे.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट कर गृह मंत्री को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि देश के गृहमंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं.

गुजरात से आने वाले गृह मंत्री अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को हुआ था. मौजूदा राजनीतिक दौर में अमित शाह को चाणक्य कहा जाता है, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के अलावा कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए अमित शाह को श्रेय दिया जाता है.

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद अमित शाह ने राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री ली और सांसद बनने के बाद गृह मंत्री का पद संभाला. बतौर गृह मंत्री अमित शाह अबतक अनुच्छेद 370 को हटाना, नागरिकता संशोधन एक्ट और UAPA जैसे कठोर फैसले ले चुके हैं.

faridabadnews faridabadnews24 Home Minister Amit Shah's birthday today PM Modi tweeted congratulations
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

17 विद्रोही मारे गए, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.