पटना : बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने चुनावी रैलियों का आगाज सासाराम से कर दिया है. भारी भीड़ के बीच पीएम मोदी ने केंद्र और राज्य सरकार के किए कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की रफ्तार और तेज होगी. हालांकि राजद और कांग्रेस को पीएम मोदी (PM Modi) की यह बात रास नहीं आई. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने जहां नीति आयोग की रिपोर्ट के आधार पर बिहार के फिसड्डी होने का कारण पूछा तो कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने एक के बाद एक कई सवाल पूछ लिए.
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का स्वागत है, लेकिन हम आशा करते हैं कि प्रधानमंत्री जरूर बतायेंगे की नीति आयोग के रिपोर्ट में बिहार सबसे फिसड्डी राज्य रहा है. नीतीश कुमार जी 15 साल से मुख्यमंत्री रहे है हैं, आखिर बिहार की जनता जानना चाहती है कि प्रधानमंत्री बताएंगे, और बिहार के विशेष राज्य का दर्जा और पैकेज के बारे में भी बताएंगे.

तेजस्वी ने कहा कि 19 लाख रोजगार की बात कर रहे हैं तो क्या रोजगार का मतलब जूता सीना हुआ, नाला साफ करना हुआ और पकौड़े तलना भी हुआ? लेकिन हम तो 10 लाख सरकारी नौकरी की बात कर रहे है. बीजेपी वैक्सीन की बात कर रही है, क्या वो सिर्फ बिहार का होगा या देश का होगा. बंगाल में मुफ्त क्या नहीं देंगे. बीजेपी का वैक्सीन थोड़े न हुआ आज चुनाव है तो इसकी घोषणा कर रहे हैं.
वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने PM नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए अनेकों सवाल पूछ डाले. सुरजेवाला के पूछे गए 10 सवाल ये हैं. 1. जो वादा 2014 में उन्होंने किया था उसे वो कब पूरा करेंगे? 2. क्या बिहार को आज विशेष राज्य का दर्जा देने का साहस दिखायेंगे? 3.भागलपुर में बनने वाला केंद्रीय विश्विद्यालय कब खुलेगा? 4. बिहार के युवाओं के लिए कौशल विश्वविद्यालय कब बनेंगे? 5. बिहार में बिजली उत्पादन को लेकर झूठ क्यूं बोला?
कांग्रेस नेता ने अपना छठवा सवाल करते हुए पूछा कि 1500 करोड़ से घोषित पटना के 6 लेन रोड कहां गई कब बनेगी? 7. गंगा मैया पर बनने वाली मानिहारी समेत अन्य पुल कहां गुम हो गया? 8. 4 हजार करोड़ से बनने वाला श्री राम जानकी स्मारक कहां गया? 9. UP को जोड़ने वाली फोर लेन सड़क कब बनेगी? 10. मैसी में बनने वाली सड़क कहां गई? 11. मोदी सरकार ने सिया राम को धोखा क्यूं दिया रामायण सर्केट कब बनेगी? 12. सीतामढ़ी में माता सीता और सिया राम का मंदिर सर्केट कब बनेगा?13. बिहार के बारह करोड़ जनता को आज मोदी जी को जवाब देनी पड़ेगी?
