फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा जी के द्वारा बडख़ल मण्डल अध्यक्ष श्री सत्येंद्र पाण्डेय जी की उपस्थिति में भाजपा बडख़ल मण्डल के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई । सभी पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनकड जी ,फरीदाबाद के सांसद श्री कृष्णपाल गुर्जर जी,बड़खल की लोकप्रिय विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा जी, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा जी व मण्डल के अध्यक्ष भाई सत्येंद्र पाण्डेय जी का इस नियुक्ति के लिए अभिवादन किया व धन्यवाद प्रेषित किया ।

