Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एस॰एच॰ओ॰ की खैर नहीं इलाके में जुआ, सट्टा, शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित अपराध हुए तो : श्री ओ॰पी॰ सिंह, पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद

एस॰एच॰ओ॰ की खैर नहीं इलाके में जुआ, सट्टा, शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित अपराध हुए तो : श्री ओ॰पी॰ सिंह, पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद

faridabadnews24By faridabadnews24October 23, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त ओ.पी सिंह ने अपने कार्यालय सै0 21सी में बल्लबगढ़ व एन॰आई॰टी॰ जोन के पुलिस उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना व चैकी प्रभारियों की एक संगोष्ठी के दौरान गत सप्ताह दिए लक्ष्य के मुताबिक किए गए कार्यों के निष्पादन की जानकारी लेते हुए कहा कि अगर किसी थाना के इलाके में जुआ, सट्टा, शराब व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री से संबिंधित अपराध होते हुए पाए गए तो उसके लिए उस थाने का एस॰एच॰ओ॰ जिम्मेदार होगा। हालाँकि पुलिस विभाग में प्रभारी थाना का कार्य अत्यंत जटिल होता है, क्योंकि समाज, विभाग व सरकार सहित समाज के विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती उसके सामने होती हैं, लेकिन अपराध पर नियंत्रण की कार्यक्षमता ही थाना प्रभारी की सफलता या असफलता का प्रतीक है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चोट के मामलों की समीक्षा करके अपराध के कारणों का पता लगाया जाए और अपराधियों का वर्गीकरण करने उपरांत अकस्मात उद्दीपन और आवेगवश अपराध करने वालों का उचित मार्गदर्शन करके उन्हें अपराध की दुनिया से दूर रखने के प्रयास किए जाएँ। अभियोग मूल अपराध के लिए ही अंकित किया। अभियोग में अपराध को घटाया बढ़ाया या बदला न जाए। जिन अभियोगों में गिरफ्तारी लंबित है, उनमें जल्द गिरफ्तारी की जाए। पेयजल का अवैध व्यापार व चोरी करने वालों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

अभियोगांे में अन्वेषण का कार्य पूरा करने के प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की सहराना की गई। बल्लबगढ जोन में 22 गुमशुदा और अपहृत नागबालिग लड़कियों को बरामद किया गया, जबकि 6 की बदामदगी के प्रयास जारी हैं। नाबालिग लड़कियांे के अपहरण, बलात्कार, हत्या और एस॰सी॰/एस॰टी॰ एक्ट आदि के मामलों जल्द और सख्त कार्यवाही के निर्देश देने के साथ-साथ अन्वेषण कार्य के लिए भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करते हुए वाहन चोरी के मामलों में इसे 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 30, साधारण चोरी में 36 से 40, सेंधमारी के अभियोगों में 29 से 35 किया गया। बल्लबगढ़ जोन में 5 ऐसे मामले बताए गए जिनमें भविष्य में झगड़ा होने की संभावना है। संबधित थाना प्रभारी को निगरानी के लिए निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त 26 और दुश्चरित्र व्यक्तियों की हिस्ट्री सीट खोली गई, जिनकी नियम के तहत निगरानी करने के भी आदेश दिए गए। विभिन्न अपराधों से संबद्ध थानों के परिसरों में मौजूद वाहनों के शीघ्र निपटारे लिए भी कहा गया। चोरी के मामलों में बरामद माल मुकदमा को दिवाली के अवसर पर मुदइयों को सौपने की भी बात कही गई। उत्कृष्ट सेवा निष्पादन के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करके सभी को दशहरे की शुभ कामनाएँ प्रेषित करते हुए संगोष्ठी का समापन किया गया।

betting Commissioner of Police Faridabad faridabadnews faridabadnews24 If crimes related to gambling sale of liquor and other narcotics occurred in the well-off area of SHO: Mr. OP Singh
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

मां की डांट के बाद फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर दी जान, ‘पापा को आने दे, वही तुझे सुधारेंगे’

April 27, 2026

ममता हुई शर्मसार ! जांच में चौंकाने वाला खुलासा, छठी बेटी होने पर मां ने ली मासूम की जान

April 27, 2026

बाइक बनी शिकार, 50 मीटर दूर जा गिरे दो सवार, फरीदाबाद हाईवे पर 200 की रफ्तार में मर्सिडीज-BMW की रेस

April 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.