फरिदाबाद : अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर फल और मिठाई का वितरण किया गया और लोगों को कोरोना वायरस से सम्बंधित जानकारी दी गई करने के लिए व बचाव के लिए जागरूक किया फरिदाबाद के सेक्टर 56 में अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की महिला शक्ति विमलेश देवी और रूपन देवी के निर्देशानुसार व मार्गदर्शन लोगों को जागरूक किया कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ाने से रोकने के लिए कारगर कदम उठाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन द्वारा आम जन को भागीदार बनाकर जन आन्दोलन के रूप में क्रियान्वित किया जा रहा है वैश्विक महामारी कोरोना को पराजित करना ही मुख्य उद्देश्य है और सामाजिक संस्थाओं और युवाओं तथा अन्य प्रबुद्ध लोगों से आह्वान करते हैं कि सरकारी नियमों का पालन करते हुए इस महामारी को खत्म करने के उद्देश्य हर प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं चलाए जा रहा कोरोना संक्रमण बचाव जागरूकता अभियान के लिए वालंटियर तैयार करने बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये वालन्टियर लोगों को जागरूकता के साथ साथ कोविड-19 संक्रमण बचाव के लिए आम जनता को भागीदारी सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार लोगों में जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए जन भागीदारी जरूरी है। अब भी लोग बिना मास्क पहनकर बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर घूमते रहते हैं।

बिना जरूरी कार्य से घरों से बाहर झुण्ड बनाकर चल रहे हैं। मास्क लगाना, दो गज की दूरी, सौसल डिस्टेसं, सनेटाइजर करने सम्बन्धी कोरोना संक्रमण बचाव के लिए पालना जरूरी है। जन भागीदारी के सहयोग से आम जन में कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए पूरे प्रदेश में उपमंडल ऐसा रोल माडल बनाए कि दूसरे जिलों के लोग हमारा अनुसरण करें। जागरूकता अभियान को धरातल पर क्रियान्वित करना है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना हारेगा, हम जीतेगे जागरूक भागीदारी से ही जनता मे कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए जागरूकता लाई जाएगी। ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा विमलेश देवी , रूपन देवी अध्यक्ष पूनम चौधरी,सचिव नीलम शर्मा, शिव शंकर राय अन्य लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर सामाजिक साथ में अन्य लोग शामिल थे।
