फरीदाबाद : हनुमान मंदिर ट्रस्ट महावीर कॉलोनी बल्लभगढ़ से लक्की सिंगला एडवोकेट ने बताया कि हनुमान मंदिर महावीर कॉलोनी में मां शेरोवाली, हनुमान जी, शंकर जी, बाबा झारवीर जी,खाटू श्यामजी, राधा कृष्ण जी, राम दरबार, शनि देव इत्यादि मूर्तियां स्थापित की जा रही है, जिसमें यजमानों व ट्रस्ट द्वारा 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है और आज सभी मूर्तियों की नगर परिक्रमा की गई, जो कि महावीर कॉलोनी से चलकर मुकेश कॉलोनी होते हुए मोहना रोड से वापिस महावीर कॉलोनी मंदिर पर आयी इस नगर परिक्रमा में भक्तों के द्वारा ढोल नगाड़ों, डीजे इत्यादि से भगवान के नाम का गुढ़गान किया गया, इस मौके पर बाबा खाटू श्याम के प्रेमियों के द्वारा 51 निशान यात्रा भी निकाली गई ।

उन्होंने बताया ट्रस्ट द्वारा आज सुबह रामचरित मानस जी का अखंड पाठ भी रखा गया और बताया कि दिनांक 24 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे हवन यज्ञ और उसके तत्पश्चात भंडारे का आयोजन भी ट्रस्ट व यजमानों के किया गया है इस मौके पर संजीव सिद्धू,धर्मपाल शर्मा, ईश्वर तहसीलदार, जितेंद्र सिंघल, बंटी धमीजा, लक्की सिंगला, रवी मित्तल देवेंद्र सक्सेना, रविंद्र सिद्धू ,नेपाल सैनी ,राम गोपाल चौधरी ,हरिश्चंद्र, सूबेदार पंडित चिरंजी लाल शर्मा, महेश गर्ग,प्रवीण गुप्ता, नवीन गुप्ता, सचिन मंगला, दिनेश मंगला, मनोज मित्तल मंदिर के ट्रस्टी गण, भक्तजन मौजूद रहे।
