Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फतेहपुर बिल्लौच की सैनी चौपाल का पुन: उद्घाटन करने पर भडक़े पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा

फतेहपुर बिल्लौच की सैनी चौपाल का पुन: उद्घाटन करने पर भडक़े पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24October 25, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पं. टेकचंद शर्मा ने मौजूदा निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत पर अपने द्वारा किए गए विकास कार्याे का पत्थर हटाकर स्वयं अपना पत्थर लगाकर उद्घाटन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक रावत एक साल के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए एक रूपए की ग्रांट तक नहीं ला पाएं और अब वह द्वेष भावना की राजनीति करते हुए उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्याे के पत्थर हटाकर अपने पत्थर लगाकर जनता में झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को विधायक नयनपाल रावत ने गांव फतेहपुर बिल्लौच में जिस सैनी चौपाल का उद्घाटन किया है, उसका शिलान्यास उन्होंने 31 जनवरी, 2018 को किया था वहीं 19 सितंबर, 2019 को इस चौपाल का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित कर दिया था। उसी चौपाल का पत्थर हटवाकर विधायक ने अपने नाम का पत्थर लगाकर दोबारा उद्घाटन करके अपनी औंछी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने निर्दलीय विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि वह इस प्रकार की औछी हरकतें छोड़ क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री से ग्रांट लाएं तो वह स्वयं उनके कंधे से कंधा मिलाकर उनका सहयोग करेंगे।  श्री शर्मा शनिवार को अपने सीकरी स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

 

पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि 2014 के विधानसभा चुनाव में विजयी होने बाद उन्होंने मनोहर सरकार को समर्थन देते हुए अपने 5 साल के कार्यकाल में करीब 2500 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था और वहीं मनोहर लाल उस दौरान भी मुख्यमंत्री थे और आज वह वही मुख्यमंत्री है, जबकि नयनपाल रावत पिछले एक साल के दौरान क्षेत्र में विकास कार्य करवाने तो दूर उनके कार्यकाल के जो अधूरे विकास कार्य रह गए थे, उन्हें भी एक साल में पूरा नहीं करवा पाए। श्री शर्मा ने कहा कि इस कोरोना काल में जहां केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा अपने-अपने क्षेत्रों में करोड़ों के विकास कार्य सम्पन्न करवा चुके है, जबकि नयनपाल रावत क्षेत्र विकास के लिए ग्रंाट दिलवाने में पूरी तरह से विफल साबित हुए है। उन्होंने अधूरे विकास कार्याे का जिक्र करते हुए कहा कि रैनीवेल योजना का 20 प्रतिशत कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है, जबकि मोहना गर्वमैंट कालेज व आईटीआई सिकरौना में आज तक कक्षाएं शुरू नहीं हुई वहीं लहडौली मोड से बस अड्डे तक की फिरनी के लिए 58 लाख रूपए मंजूर हो चुके है, जिस पर कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ।

 

इसके अलावा ऑल इंडिया मेडिकल अस्पताल के लिए 22 करोड़ रूपए मंजूर हुए पड़े है। इसके अलावा अनेकों ऐसे विकास कार्य है, जिन्हें विधायक एक वर्ष के दौरान भी पूरा नहीं करवाए, इससे पता चलता है कि वह क्षेत्र के विकास के लिए कितने गंभीर है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर सैनी चौपाल के पुन: उद्घाटन मामले को लेकर गांव में जल्द एक पंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों को वास्तुस्थिति से अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर बाबूराम वशिष्ठ, इंद्रवीर, सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार वकील, तेजपाल, राधेलाल सैनी, रमन बौहरे, दिनेश शर्मा सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Former MLA Tekchand Sharma agitated for re-inaugurating Saini Chaupal of Fatehpur Billauch
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.