फरीदाबाद : केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में बनाई जा रही है स्मार्ट सिटी में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग अफेयर फिट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत साइकिल रेस का आयोजन कर रही है, जिसके चलते आज फरीदाबाद में बन्नुवाल रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन ने रोज गार्डन दशहरा मैदान से साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें फरीदाबाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सुप्रिडेंट विनोद गौड़ और महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया सहित दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया।

फिट रहेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए रोज गार्डन दशहरा मैदान से फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र में साइकिल रेस का आयोजन किया गया। यह दौड़ बीके चौक, तीन नंबर के बाद दो नंबर होती हुई वापिस रोज गार्डन पर समाप्त हुई । इस साइकिल दौड़ का आयोजन बन्नूवॉल रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन ने किया, जोकि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत की गई। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के सुप्रिडेंट विनोद गौड़ ने बताया कि पूरे देश में जितने भी शहरों को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है उन सभी शहरों में इस तरह की साइकिल दौड़ करवाई जा रही है ताकि पता चल सके की कहां-कहां पर साइकिल के लिए ट्रैक बनाने की आवश्यकता है फरीदाबाद में भी अब हर रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में साइकिल रेस करवाई जाएगी। इस साइकिल दौड़ में शामिल हुई हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने अबतक न्यूज पोर्टल टीम को बताया कि फिट रहने के लिए साइकिल चलाने जैसी कोई ओर बेहतर एक्सरसाइज नहीं है अगर हम रोजाना 5 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं तो हमें किसी जिम में घंटों पसीने बहाने की जरूरत नहीं है।
