बल्लभगढ़ : सोमवार की शाम अग्रवाल कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आई छात्रा निकिता पर हमला कर गोली मारकर भाग गया आरोपी तौशिफ, जिसे सीसीटीवी फुटेज में अपने साथी के साथ कार में आया आरोपी को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया था। बीती रात पुलिस आयुक्त ओपी सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे थे और निकिता के परिजनों से मुलाकात की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और 2 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पूर्व विधायक नागेंद्र भड़ाना अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भुवनेश्वर शर्मा भी मौके पर पहुंचे। सिविल अस्पताल बादशाह खान में मोर्चरी के बाहर भगवाधारी कई युवक पहुंचे मृतका निकिता का होना है पोस्टमार्टम।लव जिहाद से जुडे इस मामलें को देखते हुए हिन्दू संगठनों में आक्रोश, विश्व हिन्दू परिषद् प्रदेश भर में करेगा प्रदर्शन

