Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिहार: बिहार में पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे

बिहार: बिहार में पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे

faridabadnews24By faridabadnews24October 27, 2020Updated:October 27, 2020No Comments6 Mins Read

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार सोमवार को शाम पांच बजे थम गया है. बिहार में पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे. इन 71 सीटों पर 1,066 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 114 महिलाओं की किस्मत दांव पर लगी है. पहले चरण की 54 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा और बाकी 17 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना नजर आ रही है.

पहले चरण की सियासी लड़ाई में भावी बिहार की कप्तानी के लिए असल टीम यहीं से बनने-बिगड़ने वाली है. पहले चरण का चुनाव बहुत कुछ तय करने वाला माना जा रहा है. इन इलाके से अगर महागठबंधन की उम्मीद टिकी हुई है, तो एनडीए की साख दांव पर है. यही तय करेगा कि बिहार की राजनीति किस ओर जा रही है. माना जा रहा इस चरण में जिस पार्टी की नाव पार लग गई, उसके लिए आगे की लड़ाई आसान हो जाएगी.

पहले चरण में कितने सीटों पर कौन लड़ रहा चुनाव

बिहार चुनाव के पहले चरण की 71 सीटों में से तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की ओर से आरजेडी 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसके सहयोगी कांग्रेस 21 और सीपीआई माले 8 सीटों पर चुनावी मैदान में है. वहीं, नीतीश की अगुवाई वाले एनडीए की ओर से जेडीयू 35 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरी है जबकि उसकी सहयोगी बीजेपी 29, जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा 6 और वीआईपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है.

पहले चरण में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी 43 सीटों पर मैदान में है और उसकी सहयोगी बसपा 27 सीटों पर किस्मत आजमा रही है. एनडीए से अलग होकर बिहार की सियासी रण में अकेले चुनाव लड़ने वाले चिराग पासवान की एलजेपी पहले चरण की महज 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें एलजेपी ने जेडीयू के खिलाफ 35 प्रत्याशी उतारे हैं जबकि छह हम और एक वीआईपी के प्रत्याशी को चुनौती दे रहे हैं.

वहीं, बिहार के पहले चरण की 71 सीटों के 2015 के विधानसभा चुनाव के नतीजों और वोट फीसदी के लिहाज से देखें तो मौजूदा एनडीए और महागठबंधन के बीच करीब 10 फीसदी वोटों का अंतर है. पिछले चुनाव में आरजेडी-जेडीयू-कांग्रेस ने मिलकर 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि बीजेपी महज 13 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी थी. हालांकि, इस बार समीकरण बदल गए जेडीयू और बीजेपी एक साथ मिलकर चुनाव मैदान में हैं.

11% वोटो का अंतर के सियासी मायने

पहले दौर का मतदान जिन विधानसभा क्षेत्रों में होने जा रहा है, वहां अगर मौजूदा एनडीए के 2015 के वोट फीसदी को देखें तो बीजेपी 20.88 फीसदी वोटों के साथ 13 सीटें जीती थी जबकि जेडीयू 15.65 फीसदी के साथ 18 सीटें और हम को 4.38 फीसदी वोट के साथ एक सीट मिली थी. इस तरह से एनडीए का कुल वोट 40.91 फीसदी और सीटें 32 होती हैं. वहीं, अगर मौजूदा महागठबंधन के वोट फीसदी को देखें तो आरजेडी को 18.12 फीसदी के साथ 27 सीटें, कांग्रेस 7.09 फीसदी के साथ 9 सीटें, सीपीआई 1.26 फीसदी, सीपीएम 0.21 और सीपीआई माले 2.75 फीसदी वोट व एक सीट मिली थी, जिन्हें मिलाकर 29.4 फीसदी वोट और 37 सीटें होती है. हालांकि, 3.56 फीसदी वोट एलजेपी को मिला था जबकि अन्य को 26 फीसदी वोट और दो सीटें मिली थीं.

इस तरह से देखें तो दोनों गठबंधनों के बीच करीब 11 फीसदी वोटों का अंतर है. इस बार के चुनाव में एनडीए अपने वोट फीसदी को बनाए रखने में सफल रहता है तो सीटों में बड़ा फेरबदल हो सकता है. इसका सीधा असर महागठबंधन की सीटों पर पड़ेगा. वहीं, तेजस्वी यादव अगर वोट के अंतर के गैप को खत्म करने में सफल रहते हैं तो निश्चित तौर पर अपने दुर्ग को बचाए रखने में सफल रहेंगे. हालांकि, जिस तरह से एलजेपी ने जेडीयू के खिलाफ प्रत्याशी उतारे हैं, उससे करीब 35 सीटों पर चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है. इनमें 17 सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय बना हुआ है.

सबसे ज्यादा यादव MLA
पहले फेज की 71 में से 22 सीटों पर यादव समुदाय के विधायकों का फिलहाल कब्जा है. 2015 के चुनाव में यहां पर सबसे ज्यादा यादव समुदाय के विधायक जीतने में सफल रहे थे. इन 71 सीटों में से 22 यादव जीते हैं जबकि राजपूत, भूमिहार और कुशवाहा समुदाय के सात-सात विधायक जीते थे. वहीं, तीन सीटों पर कुर्मी समुदाय के विधायक का कब्जा है जबकि 13 सुरक्षित सीटों पर एससी-एसटी समुदाय के विधायक जीते हैं.

इन दिग्गजों की साख दांव पर 

पहले चरण में जिन बड़े नामों की तकदीर का फैसला होना है, उनमें जहानाबाद से शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, दिनारा से विज्ञान एवं  प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह, लखीसराय से श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, चैनपुर से खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद, बांका से राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, जमालपुर से ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, गया से कृषि मंत्री प्रेम कुमार और राजपुर से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला मुख्य हैं.

इसके अलावा, प्रमुख प्रत्याशियों में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से मैदान में खड़े हैं. इसी क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी आरजेडी के टिकट पर उनसे लोहा ले रहे हैं. एलजेपी के दिग्गजों उम्मीदवारों में दिनारा से राजेंद्र सिंह, सासाराम से रामेश्वर चौरसिया और जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा ने ताल ठोका है. उधर जमुई से पूर्व मंत्री और राजद के नेता विजय प्रकाश और तीरंदाज श्रेयसी सिंह भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.

पहले चरण की इन सीटों पर चुनाव

बिहार चुनाव के पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. जिनमें कहलगांव, सुल्तानगंज, अमरपुर, धोरैया (एससी), बांका, कटोरिया (एसटी), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़, लखीसराय, शेखपुरा, बारबीघा, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम, संदेश, बराहरा, आरा, अगियांव (एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, दुमरांव, रायपुर (एससी), मोहनिया (एससी), भाबुआ, चैनपुर, चेनारी (एससी), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, देहरी, कराकट, अरवल, कुर्था, जेहानाबाद, घोसी, मखदूमपुर (एससी), गोह, ओबरा, नबी नगर, कुटुम्बा (एससी), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोध गया (एससी), गया टाउन, टीकरी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, राजौली (एससी), हिसुआ, नवादा, गोबिंदपुर, वरसालीगंज, सिकंदरा (एससी), जमुई, झाझा, चकाई सीटें शामिल हैं.

Bihar: In the first phase in Bihar faridabadnews faridabadnews24 votes will be cast on 71 seats in 16 districts on Wednesday.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, ‘देश सबसे ऊपर, छात्रों से बढ़कर कोई पद नहीं’

July 26, 2026

भरोसा बहाल करने के लिए एक्शन प्लान पर फोकस, छात्रों की नाराजगी दूर करने की तैयारी में BJP

July 23, 2026

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.