Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जल्द दिखेगा असर, चोट के निशान से शर्मिंदा होते है तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं

जल्द दिखेगा असर, चोट के निशान से शर्मिंदा होते है तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं

faridabadnews24By faridabadnews24October 27, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : बचपन में हर किसी को खेलते-कूदते चोट लगती हैं और अपने आप ये चोट ठीक भी हो जाती है। कई बार चोट इतनी ज्यादा खतरनाक लगती हैं कि उसके निशान लंबे समय तक रह जाते है। अगर ये निशान चेहरे पर रहे तो चेहरे की खूबसूरती छीन लेते हैं। इन निशानों की वजह से कई बार हमें शर्मिंदगी भी महसूस होती है। इन निशानों को मिटाने के लिए हम तरह-तरह की कॉस्मेटिक क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं उसके बावजूद भी ये जिद्दी निशान हमारा पीछा नहीं छोड़ते। लेकिन आप जानते हैं कि इन निशानों को देसी नुस्खों की मदद से कम किया जा सकता है। इन देसी नुस्खों की मदद से ना सिर्फ चेहरे के निशान गायब होंगे बल्कि स्किन पर किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं पड़ेगा। आइए जानते हैं कि किन नुस्खों को अपना कर हम चेहरे के निशान गायब कर सकते हैं।

शहद निशान कम करने में है मददगार:

शहद किसी भी तरह की रिकवरी करने में बेहद असरदार है। शहद चोट या फिर घाव के निशान को मिटाने में कारगर है। दो चम्मच शहद लें और उसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं। अब निशान वाली जगह पर इस मिश्रण को करीब 3 मिनट तक रहने दें। इसके बाद घाव वाले निशान पर तौलिया को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उसे निशान वाले स्थान पर रखें। जब तौलिया की गर्माहट खत्म हो जाए तो निशान को साफ करें। ऐसा रोजाना करने से धीरे-धीरे निशान हल्का होने लगेगा।

प्याज के रस से करें चेहरे के पुराने निशान दूर:

चेहरे पर चोट के निशान भद्दे दिखते हैं तो इन निशानों को दूर करने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करें। इसे लगाने के लिए प्याज के रस को घाव के निशान वाली जगह पर लगा कर कुछ देर के लिए छोड़ दें, उसके बाद पानी से वॉश कर लें। कुछ दिनों तक प्याज का रस लगाने से निशान हल्का पड़ जाएगा।

नींबू के रस से करें पुराने निशानों को दूर:

नींबू का रस स्किन के लिए बेहद मुफीद है। पुरानी चोट पर नींबू का रस नैचुरल ब्लीज का काम करता है, जिससे चोट के निशानों को आसानी से मिटाया जा सकता है। नींबू के रस में रूई को डुबोएं और जहां पर चोट का निशान है वहां पर अच्छे से रगड़ें। 10 मिनट तक रगड़ने के बाद नींबू के रस को घाव के निशान पर ऐेसे ही लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसे ही करते रहने से आपको पुराने निशानों से मुक्ति मिलेगी।
आंवला भी करता है चोट के निशान को दूर :

पुरानी चोट के निशान को दूर करने के लिए आंवला लें और उसमें जैतून का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को घाव के निशान पर लगा कर मसाज करें। इसे रोज लगाने से आपको पुराने निशान से मुक्ति मिलेगी।

टी ट्री तेल भी दूर करेगा चोट के निशान:

टी ट्री तेल भी निशान दूर करने में बेहद असरदार है। इस तेल को आधा चम्मच लें और उसमें आधा चम्मच गर्म पानी मिला लें, अब इसे निशान वाली जगह पर लगाएं और 10 मिनट तक मसाज करें। मसाज के बाद पानी से वॉश करलें। कई दिनों तक इस विधि को अपनाने से आपको फर्क साफ नजर आएगा।

faridabadnews faridabadnews24 if you are embarrassed by bruises Soon to see the effect then try these home remedies
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.