Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भगवान वाल्मीकि ने किया समाज को नई दिशा देने का काम : नयनपाल रावत

भगवान वाल्मीकि ने किया समाज को नई दिशा देने का काम : नयनपाल रावत

faridabadnews24By faridabadnews24October 31, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने भगवान वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया और ऐसी महान विभूतियों के आदर्शाे को अपनाने का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि को श्रीराम के जीवन में घटित प्रत्येक घटना का पूर्ण ज्ञान था इसलिए सतयुग, त्रेता और द्वापर तीनों कालों में भगवान वाल्मीकि का उल्लेख मिलता है और उन्हें सृष्टिकर्ता भी कहते है। श्री रावत आज भगवान वाल्मीकि जयंती पर गांव सिकरौना में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि वैसे तो प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में लगातार भगवान स्वरूप सभी पुरोधाओं के जन्मदिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ प्रदेशभर में मनाए जाते है लेकिन गांव सिकरौना में आज जिस प्रकार भगवान वाल्मीकि के कार्यक्रम को लोगों ने उत्साहपूर्वक आयोजित किया है, वह सराहनीय पहल है। इस दौरान श्री रावत ने गांव सिकरौना के विकास के लिए 51 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ी जाएगी और विकास के जो वायदे उन्होंने जनता से चुनाव के दौरान किए थे, उन वायदों को पूरा करवाया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए दस लाख रूपए पहले ही ग्राम पंचायत के खाते में आ चुके है और आगे भी विकास का यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा। वहीं उन्होंने भगवान वाल्मीकि मंदिर के लिए 51 हजार रूपए की राशि नगद देने की भी घोषणा की। विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का समान विकास हो रहा है और इसी विकास की बदौलत भाजपा बरौदा उपचुनाव में जीत का परचम लहराएगी और विपक्षी दलों के उम्मीदवारों की जमानतें तक जब्त हो जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह आपसी द्वेषभाव भुलाकर क्षेत्र के विकास में अपना सहयोग दें ताकि पृथला क्षेत्र को विकास के मामले में सबसे अव्वल विधानसभा बनाया जा सके। इस अवसर पर सरपंच पति गुरूदत्त शर्मा, मोहन शर्मा, सहदेव शर्मा, तेजपाल शर्मा, रवि शर्मा, विजयपाल, जयप्रकाश ब्लाक मेम्बर, मोती नंबरदार, जयदेव, ज्ञान कौशिक, लक्ष्मण तंवर एडवोकेट सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Lord Valmiki did the work of giving new direction to the society: Nayanpal Rawat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.