बल्लभगढ़ : फरीदाबाद के निकिता मर्डर केस को लेकर महापंचायत बुलाई गई. सर्व समाज महापंचायत में फैसला लिया गया है कि 21 साल की नीकिता की हत्या मामले में दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए. जिसके बाद रविवार को उग्र भीड़ ने फरीदाबाद-बल्लभगढ़ हाईवे को जाम कर दिया है. ये लोग निकिता हत्याकांड में दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

गुरुवार को दोनों आरोपियों तौसीफ और रेहान को कोर्ट में पेश किया गया था. जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इससे पहले पुलिस ने दोनों को दो दिन की रिमांड पर रखा था. इस दौरान मर्डर में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी को बरामद कर लिया गया. साथ ही हथियार देने वाले आरोपी अजरु को नूंह से गिरफ्तार किया था।
फरीदाबाद के निकिता मर्डर केस की जांच करने के लिए पहले ही SIT का गठन किया जा चुका है. पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने DCP (क्राइम) की देखरेख में SIT का गठन किया है. ACP (क्राइम) अनिल यादव SIT के अध्यक्ष होंगे. टीम में 4 सदस्य होंगे. क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल, सब इंस्पेक्टर रामवीर, ASI कप्तान सिंह और प्रधान सिपाही दिनेश कुमार टीम का हिस्सा होंगे.।

