फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की फरीदाबाद टीम राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष उषा रानी, बल्लबगढ़ अध्यक्ष शीतल अरोरा जी, दीपा सहदेव, ज्योति कपूर, अनिता तनेजा, सुनीता शर्मा, कुसुम शर्मा आदि सदस्य 1 नवम्बर हरियाणा दिवस के अवसर पर महिला कल्याण मंच द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में नीलम चोंक पर स्थित वैश्य भवन में पहुँची। हरियाणा महिला आयोग सदस्य रेणु भाटिया जी व आयोजक टीम ने अम्बिका शर्मा जी व टीम का स्वागत किया कार्यक्रम में वर्तमान समय मे महिला व छोटी बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कार व भ्रस्टाचार पर चर्चा परिचर्चा की गई व उनके समाधान पर विचार विमर्श किया गया।

