Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना वायरस की जागरूकता के लिए रोड़ पेंटिंग

कोरोना वायरस की जागरूकता के लिए रोड़ पेंटिंग

faridabadnews24By faridabadnews24November 1, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : पूरे देश में कोरोना के खात्मे की लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है. कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए देशव्यापी स्तर पर संक्रमण से बचने के प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूरा सरकारी अमला लगातार जनता से महामारी से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है. लेकिन अभी भी समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करने की जगह धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में जिला प्रशासन एवं जज्बा फाउंडेशन के द्वारा एक अनोखी मुहिम चलाई जा रही है. यहां सड़कों पर कोरोना पेंटिंग बनाकर लोगों से कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है. ये अनोखा अभियान फरीदाबाद जिले के मुख्य चौराहे बी के चौक पर चलाया जा रहा है. अभियान के अंतर्गत चौराहे पर कोरोना की पेंटिंग बनाई जा रही है. इसके साथ ही स्लोगन भी लिखा गया है कि ‘गो कोरोना गो, और कोरोना से बचाव के लिए बनाया गया नियमों का पालन करें. ऐसे ही लोगों को जागरूक करने की गरज से फरीदाबाद के कुछ नौजवान शहर के चौराहों पर कोरोना पेंटिंग करवा रहे हैं और महामारी के बचाव के नियमों का पालन कर कोरोना से बचाव का संदेश दे रहे हैं. इस अवसर पर जज्बा फाउंडेशन अध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने बताया है कि देश में अनलॉक 5 चल रहा है और लगभग अब सभी कार्यो को करने की अनुमति दे दी गई है।

परन्तु अनुमति के साथ साथ लोगों को जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के पालन करने को भी कहा गया है परंतु इसके बावजूद लोग लापरवाहिया बरतने से बज नही आ रहे। इसी लिए रोड पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए चित्रकारों की चित्रकारी से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है, कि इस महामारी से कैसे स्वयं और अपने देश को बचाएं, चित्रकारी के माध्यम से जनता को समझाया जा रहा है, कि चेहरे पर मास्क अवश्य लगाएं, और सामाजिक दूरी बनाकर रखें, जिससे यह महामारी का संक्रमण एक दूसरे में ना फैले, साथ ही इस चित्रकारी से जनता को तो संदेश मिल ही रहा है दूसरी ओर शहर की खूबसूरती में भी ये चित्रकारी चार चांद लगा रही है। जिसमे शहर की समाजसेवी संस्था संभारये फाउंडेशन व सोनू नाव चेतना का भरपूर सहयोग मिला है। पेंटिंग कराने वाले सोनाली शर्मा का कहना है, ‘हम लोग मिलकर हर प्रमुख चौराहों पर चित्रकारी कर यह संदेश देना चाहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री समेत तमाम लोग आग्रह कर रहे हैं कि महामारी से बचने के लिए जागरूकता जरुरी है और दिशा निर्देशों का पालन करना भी जरुरी है, लेकिन फिर भी कुछ लोग मान नहीं रहे हैं और महामारी बढ़ती जा रही है. हम उन लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि कोरोना से बचने के लिए महवपूर्ण दिशानिर्देशों का पालन करें, घर में रहें, सुरक्षित रहें तभी इस महामारी से हम लोग निजात पा सकते हैं। इस अवसर पर छात्रों की हौसला अफजाई के लिए जिला सांस्कृतिक अधिकारी सुनीता, डॉ दुर्गेश, जसवंत पंवार, अभिषेक देशवाल, मोंटी शर्मा, शिल्पा, शुभम, ओम, शेफ़ाली, गौरव ठाकुर, राहुल वर्मा, हेमंत राजपूत, अदि मौजूद रहे।

faridabadnews faridabadnews24 Road painting for awareness of corona virus
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.