Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 200 लोगों को मिलेगा रोजगार इयोन रिसर्च ने खोला कैटी डिवीजन

200 लोगों को मिलेगा रोजगार इयोन रिसर्च ने खोला कैटी डिवीजन

faridabadnews24By faridabadnews24November 1, 2020Updated:November 1, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : इयोन रिसर्च ने अपने नए कैटी डिवीजन का उद्घाटन किया है जिसके माध्यम से 200 लोगों को रोजगार मिलेगा। इयोन रिसर्च एक मार्केट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन है जो समय-समय पर अनेक विषयों, प्रोडक्टों, और सर्विसेस पर सर्वे का काम करती है कॉरोना महामारी से पहले सर्वे का यह काम लोगों से मिलकर किया जाता था लेकिन कोरॉना के बाद से सर्वे का यह काम बिल्कुल बंद हो गया था जिससे उभरते हुए कंपनी ने इस महामारी को मौके में तब्दील करके न केवल कंपनी का एक अलग डिवीजन तैयार किया बल्कि सर्वे करने का तरीका भी बदल दिया, जो सर्वे कभी लोगों के बीच में जाकर होता था अब वह सर्वे ऑफिस में बैठकर टेलीफोन के माध्यम से कंप्यूटर की मदद से किया जाएगा जिससे न केवल काम करना आसान होगा बल्कि फील्ड में काम करने वाले लोग धूप से, बरसात से, ठंड से, अपना बचाव कर सकेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक जगह पर बैठकर दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले व्यक्ति का इंटरव्यू कर सकते हैं और उनका राय जान सकते हैं। इयोन रिसर्च के इस महत्वपूर्ण कदम से सर्वे करवाने वाले संस्थान चाहे वह मीडिया चैनल हो, गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन हो, एनजीओ हो, प्रोडक्ट बनाने वाली कोई कंपनी हो, या कोई पॉलिटिकल पार्टी हो, उनको सर्वे करवाना सस्ता पड़ेगा तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के द्वारा दिए गए ओपिनियन की गुणवत्ता को अच्छी तरह से जांचा भी जा सकता है और इंटरव्यू की गुणवत्ता में ज्यादा से ज्यादा सुधार किया जा सकता है

तो दूसरी तरफ इस माध्यम से किए गए सर्वे का खर्च बहुत कम होगा क्योंकि (कैटी) कंप्यूटर एसिस्टेड टेलिफोनिक इंटरव्यू को क्लाइंट इस समय का सबसे बढ़िया, कारगर और सस्ता तरीका मानते हैं इसलिए इस तकनीक की तरफ सर्वे करवाने वाली सभी संस्थानों का रुझान अपने आप बढ़ता जा रहा है समय की मांग को देखते हुए इयोन रिसर्च ने जो कदम उठाया है इससे 200 लोगों को रोजगार भी मिलने की संभावना है इयोन रिसर्च हिंदुस्तान के 20 महत्वपूर्ण शहरों में अपना ऑफिस खोल चुकी है जिसमें हजारों की संख्या में लोग काम कर रहे हैं। इयोन रिसर्च के फाउंडर डायरेक्टर श्री अनिल झा ने कहा कि कोरोनावायरस में बहुत सारे लोग बेरोजगार हो रहे हैं कंपनियों के धंधे बंद हो रहे हैं इसलिए हमारा लक्ष्य कोरोनावायरस से बचाव के साथ-साथ लोगों को रोजगार देना है ताकि हम सब मिलकर कोरोनावायरस से लड़ाई लड़ सके और इस महामारी को हरा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 4 महीने में यह हमारा दूसरा नया डिवीजन है इसके पहले हमने ऑनलाइन डिवीजन की भी शुरुआत की ऑनलाइन डिवीजन के माध्यम से भी हम बिना किसी से मिले हुए या कहीं गए हुए लोगों की राय इकट्ठा कर सकते हैं आजकल कोरोनावायरस की वजह से ऑनलाइन सर्वे और कैटी सर्वे की मांग बढ़ गई है इन दोनों तरीकों से सर्वे करना बेहद आसान है जहां पर हम कम पैसे में अच्छी गुणवत्ता के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास तक पहुंच सकते हैं और उनकी राय जान सकते हैं। इन दोनों तरीकों से हम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन सभी लोगों से बात कर सकते हैं जो अपनी इच्छा अनुसार हमारे सर्वे में भाग लेना चाहते हैं। इयोन रिसर्च द्वारा किए गए अपने नए डिवीजन के उद्घाटन के मौके पर कंपनी के फाउंडर डायरेक्टर अनिल झा, फील्ड हेड देवाशीष, बिजनेस हेड राहुल वर्मा, एचआर हेड भानु प्रताप सिंह, एडमिन हेड आशीष झा, अमरदीप, के एन साही, ज्ञानेंद्र पांडे सहित हजारों लोग मौजूद थे।

00 people to get employment EON Research opens Katy Division faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.