Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम मेें किया खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम मेें किया खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

faridabadnews24By faridabadnews24November 2, 2020No Comments5 Mins Read

पलवल : विधायक दीपक मंगला ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि आज लौहपुरूष बल्लभभाई पटेल जयंती व हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के हर जिले में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। लौहपुरूष बल्लभभाई पटेल के हम सदैव ऋणी रहेंगे क्योकि उन्ही की सूझबुझ व दृढ संकल्प शक्ति की बदौलत ही आज भारत देश राष्टï्रीय एकता व विकास के क्षेत्र में विश्व में उन्नति के शिखर को छू रहा है। उन्होंने लौहपुरूष बल्लभभाई पटेल जयंती व हरियाणा दिवस के अवसर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

विधायक दीपक मंगला ने हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को स्थानीय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हरियाणा दिवस पर विधायक दीपक मंगला ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम मेें किया खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ में आयोजित खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पटेल ने देश की 550 से भी अधिक रियासतों को मिलाकर देश को एकता के सूत्र में पिरौने का काम किया। हमें देश की एकता और अखंडता का बनाए रखने के लिए राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उनके जन्म दिवस को 2014 से राष्टï्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेशभर में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना का होना जरूरी है और वह खेलों से आती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर की हम बात करें तो शरीर में रोग-प्रति रोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शारीरिक अभ्साय और खेल-कूद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीतियों का खिलाड़ी भरपूर लाभ उठाए । उन्होंने कहा कि 2021 के खेलो इंडिया की मेजबारी करने का मौका हरियाणा प्रदेश को मिला है। जिला पलवल में इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर। जिला में उभरती खेल प्रतिभाओं के दृष्टिïगत जिला स्तर पर गांव घुघेर में लगभग 28 एकड़ भूमि पर जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। जिला पलवल के ग्रामीण आंचल से अनेक खेल प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही है जो भविष्य में देश व प्रदेश में अपने जिले का नाम रोशन करेंगे। खेल के लिए आवश्यक सामान भी उपलब्ध करवाएंगे। खेल लघु केन्द्रों के लिए बच्चों के खेल के लिए उनकी खेल की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनके आवश्यक सामान उपलब्ध करवाएंगें । लघु खेल केन्द्र योजना के अंतर्गत खेल मैदान के रख-रखाव खेलों के उपकरण के व किट के लिए एक मुश्त पांच लाख रूपये की राशि देने का प्रावधान है। ओलम्पिक व पैराओलम्पिक खेलों को क्ववालीफाईंग करने वाले खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए पांच लाख रूपए की राशि अग्रिम रूप मे देने का कार्य किया है
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश दिन-प्रतिदिन उन्नति के कर रहा है। कोविड-19 के चलते प्रदेश व केंद्र सरकार ने नागरिकों को संक्रमण से बचाने के लिए हर संभव चिकित्सा मुहैया करवाई है। सरकार ने बड़ी ही सजगता से कारगर कदम उठाए हैं। हरियाणा दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता भी निश्चित तौर पर युवाओं व सभी नागरिकों का मनोबल बढ़ाने का काम करेगी,जिससे कोरोना महामारी का मुकाबला किया जा सकेगा। अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठï ने लौहपुरूष बल्लभभाई पटेल जयंती व हरियाणा दिवस के अवसर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा देश की एकता के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए युवाओं को उनके जीवन दर्शन देशभक्ति की भावना लेने का आहवान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठï, नगराधीश दिनेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक विजयपाल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगल सहित अनेक गणमान्य नागरिक व खिलाड़ी मौजूद थे। 400 मीट दौड़ में कु. नीतू ने सबसे तेज दौड़ में प्रथम स्थान पाया मुख्य अतिथि विधायक दीपक मंगला ने लड़कियों की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ कर विसल बजाकर किया।  लड़कियों की दौड़ में कु. नीतू ने प्रथम, कु. काजल ने द्वितीय तथा कु. हिंमाशी ने तृतीय  स्थान हासिल किया। विधायक ने विजेता खिलाडिय़ों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने भारत के प्रथम गृह मंत्री रहे भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंति के उपलक्ष्य में खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह ने बुक्का देकर स्वागत किया। ताईकमांडों प्रशिक्षका द्वारा अतिथियों को बैज व कैप पहनाई। कु. प्रियंका ने हरियाणा एक -हरियाणवीं एक गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता बलबीर सिंह ने किया।
विधायक दीपक मंगला ने किया तीन दिवसीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ
 
पलवल, एक नवम्बर। जिला पलवल में तीन दिवसीय पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ पलवल के विधायक दीपक मंगला ने बच्चो को पोलियो की दो बूंद वैक्सीन पिलाकर किया। विधायक दीपक मंगला ने सभी पलवल वासियो से इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण सहयोग करने की अपील की ताकि जिले के हाई रिस्क एरिया में कोई भी बच्चा इस अभियान में पोलियो की दवाई से वंचित न रहे और इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वसिष्ठ,नगराधीश दिनेश, उप सिविल सर्जन डा. रेखा सिंह ने भी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद वैक्सीन पिलाई।
 जिला प्रतिरक्षण अधिकारी योगेश मलिक  ने बताया कि जिला पलवल में यह अभियान केवल 264 हाई रिस्क एरिया में ही चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिले में कुल 11236 बच्चो को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्षय है।  यह अभियान केवल भट्टो, स्लम एरिया, कंस्ट्रक्शन साइट ,व दूर दराज के एरिया में रहने वाले बच्चो को पोलियो की वैक्सीन पिलाने के लिए चलाया गया है क्योकि अक्सर ये बच्चे नियमित टीकाकरण के स्थल तक नही पहुंच पाते व इन बच्चो के बीमार होने की आशंकाएं बढ़ जाती है।
faridabadnews faridabadnews24 Inauguration of sports competitions at Netaji Subhash Chandra Bose Stadium
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.