फरीदाबाद : फरीदाबाद के ग्रैंड होटल हाईवे में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने की तरफ अग्रसर कि कीवा नेचुरल हेल्थ केयर सेंटर के द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसका मुख्य विषय ,जीवन शैली पर आधारित बीमारियों पर चर्चा, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट चेयरमैन व चिकित्सक डॉ आशीष मौर्य सम्मिलित रहे.. डॉ मौर्य के द्वारा वर्तमान में गलत जीवनशैली रहन-सहन व खानपान के चलते होने वाली बीमारियों के कारण निवारण , उसका प्राकृतिक निदान के बारे में विस्तृत पूर्वक चर्चा की.. और कहां यदि जीवनशैली हमारी ठीक हो, खाद्य पदार्थों में मानक न्यूट्रिशन और पोषक तत्व कि जो जरूरत शरीर को है प्रतिदिन मिलती रहे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो, नियमित व्यायाम नियमित दिनचर्या पर चलते हैं, ब्लड प्रेशर शुगर, कैंसर, मोटापा, जोड़ों की समस्या गैस्ट्राइटिस जैसे अन्य घातक बीमारियों से बचा जा सकता है.. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे, मुख्य रूप से पीसी गुप्ता जी, राघवेंद्र कुशवाहा, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र लबे, जितेंद्र ,रेवती पवार, एसएस त्रिपाठी जी, रेनू, चंचल जी, आदि उपस्थित रहे, मंच संचालन का कार्य मंजू के यादव, वा रामजी ने किया I


