Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एन.एच.पांच स्थित राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय में सन् 1976 में शहीद हुए पुलिस जवान योगराज मेहता का चित्र लगाया गया

एन.एच.पांच स्थित राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय में सन् 1976 में शहीद हुए पुलिस जवान योगराज मेहता का चित्र लगाया गया

faridabadnews24By faridabadnews24November 7, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार की पहल पर शहीदों को नमन कार्यक्रम के तहत एन.एच.पांच स्थित राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय में सन् 1976 में शहीद हुए पुलिस जवान योगराज मेहता के चित्र का अनावरण थाना एनआईटी के प्रभारी फूल कुमार ने किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल ज्योति मंगला ने सर्वप्रथम देश के सभी शहीदों को नमन करते हुए उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिलों में स्थापित स्कूलों में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के चित्र लगाने की पहल का स्वागत किया। श्रीमती मंगला ने कहा कि उन्हें इस बात का हर्ष है कि उनके विद्यालय में आज शहीद पुलिस कर्मी योगराज मेहता का चित्र लगाया गया है। श्री मेहता का निवास एफ ब्लॉक में है।

इस अवसर पर जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान संदीप सेठी ने कहा कि आज हम सभी शहीदों की ही बदौलत ही आजादी की सांस ले रहे है। पुलिस जवान योगराज मेहता जी के बलिदान को शहरवासी भुला नहीं सकते। चित्र अनावरण अवसर पर शहीद पुलिस कर्मी योगराज जी के पुत्र अरविन्द मेहता, राजेश मेहता, पुत्री स्नेह मेहता, सुमन बाली, मोहिनी दत्ता, नीरू दत्ता, पुलिस वेलफेयर इंस्पेक्टर महेश कौशिक, जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान संदीप सेठी, रमेश वैध, नरेन्द्र तंवर, आजाद भाटी, राजकुमार बिधूड़ी अनखीर, एन.एच पांच एफ ब्लाक के प्रधान विजय कथूरिया, संजीव दत्ता, रवि चावला, टीटू बग्गा के अलावा शहर के मौजिज लोग मौजूद थे। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने शहीद पुलिस कर्मी योगराज जी को के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

a policeman who was martyred in 1976 A portrait of Yograj Mehta faridabadnews faridabadnews24 NH Panch. was installed in Government Children's Secondary School
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.