Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » निकिता के परिवार के लिए मांगी सरकारी नौकरी और आर्थिक सहयोग रााशि नीरज शर्मा ने

निकिता के परिवार के लिए मांगी सरकारी नौकरी और आर्थिक सहयोग रााशि नीरज शर्मा ने

faridabadnews24By faridabadnews24November 7, 2020No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद : एनआइटी क्षेत्र के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने सरकार से मांग की है कि निकिता हत्याकांड की जांच आइजी या एडीजीपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एसआइटी करे। इसके पीछे नीरज शर्मा का तर्क है कि जब 2018 में निकिता अपहरण की दर्ज एफआइआर को वापस लेने में एक सहायक पुलिस आयुक्त स्तर की भूमिका सामने आ रही है, तो एसआइटी सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी के नेतृत्व नहीं बननी चाहिए। नीरज ने निकिता हत्याकांड पर विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा। इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि वर्ष 2018 में छात्रा निकिता के हत्यारे तौशीफ खान के खिलाफ दर्ज एफआइआर रद नहीं होती तो निकिता की जिंदगी बच सकती थी। अब निकिता हत्याकांड की जांच 2018 से शुरू होगी। इसमें उन सभी लाेग और पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी जिनके दबाव में आकर निकिता के अभिभावकों ने 2018 में तौशीफ के खिलाफ दर्ज अपहरण की एफआइआर वापस ली थी। विधायक नीरज शर्मा के सवालों पर गृहमंत्री अनिल विज ने सदन में बताया कि निकिता हत्याकांड में चार्जशीट दायर कर दी गई है। चूंकि यह चिन्हित अपराध के दायरे में है इसलिए इसकी सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में होगी। विज ने सदन को आश्वस्त किया कि निकिता के परिजनों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जा रही है। निकिता के भाई को सरकार ने गन लाइसेंस भी दे दिया है। कांग्रेस विधायक ने नीरज शर्मा ने चर्चा के दौरान सरकार से मांग की कि निकिता के परिजनों को आर्थिक सहयोग या सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए। जब तक अदालत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचती तब तक शोकाकुल परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार उठाए।
faridabadnews faridabadnews24 Neeraj Sharma asked for government job and financial support for Nikita's family
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.