Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ज्वाइन की जेजेपी फिरोजपुर झिरका ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन-वाइस चेयरमैन समेत कईयों ने

ज्वाइन की जेजेपी फिरोजपुर झिरका ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन-वाइस चेयरमैन समेत कईयों ने

faridabadnews24By faridabadnews24November 9, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली/फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी की नीतियों और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर राजनीतिक व समाजिक रूप से मौजिज लोगों का जेजेपी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को मेवात से फिरोजपुर झिरका की ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन मुमताज बेगम, वाइस चेयरमैन इरसाद खान सहित अन्य कई मौजिज लोगों ने अपनी पूरी टीम सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। दिल्ली स्थित जेजेपी के केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए मुमताज बेगम व अन्य सभी साथियों का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर जेजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश डागर, राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनकड़, सुबे सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे। पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की कल्याणकारी नीतियों पर गठित जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की व्यवहार कुशलता व कार्यशैली से प्रभावित होकर जेजेपी के साथ जुड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारियां दी जाएगी उसे वे बखूबी निभाते हुए पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने गठबंधन सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नौकरियां का बिल व पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं के लिए 50 फीसदी पद आरक्षित करने को ऐतिहासिक बताते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार प्रकट किया। डॉ अजय चौटाला की मौजूदगी में जेजेपी ज्वाइन करने वालों में आरिफ, फिरोजपुर ब्लॉक समिति सदस्य सराफत अली, मंजूर आलम, हरीस, मो. इरशाद, सोहन लाल,  समीम, आसिफ, चरणजीत, सालिम, जुम्मे खां, चौधरी समी, एडवोकेट इरशाद, अब्दुल, सद्दीक, इरशाद, महिराब, समाजसेवी जफरुद्दीन, समाजसेवी अल्ताफ, समाजसेवी महबूब, समाजसेवी इकबाल आदि है।

faridabadnews faridabadnews24 including the chairperson-vice chairman of JJP Ferozepur Jhirka Block Committee joined Many
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

July 21, 2026

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.