Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लोगों की बरसों पुरानी डिमांड हुई पूरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने होडल में सडक़ों के विशेष सुधारीकरण कार्य का किया शुभारंभ

लोगों की बरसों पुरानी डिमांड हुई पूरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने होडल में सडक़ों के विशेष सुधारीकरण कार्य का किया शुभारंभ

faridabadnews24By faridabadnews24November 9, 2020No Comments3 Mins Read

पलवल : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को जिला पलवल के होडल विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से सडक़ों के विशेष सुधारीकरण के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उनके साथ होडल के विधायक व हरियाणा भूमि सुधार आयोग के चेयरमैन जगदीश नायर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा तूमसरा से सोलका रेलवे स्टेशन तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सडक़ को एक करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से उदारीकरण का कार्य किया जाएगा। इसी तरह  गांव भीड़ूकी से यूपी बॉर्डर तक लगभग 3 किलोमीटर बनने वाले रोड को 44 लाख रुपए की लागत व खाम्बी से डकोरा तक लगभग 2 किलोमीटर लंबे रोड का 20 लाख रुपए की लागत से विशेष सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सडक़ों की लगभग कुल लंबाई 10 किलोमीटर है और इन्हें आगामी 6 महीनों में पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सडक़ों के बन जाने से  यहां के  लगभग दर्जन भर गांवों के लोगों को बहुत फायदा होगा। यहां के गांवों के लोगों की यह बहुत पुरानी डिमांड थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो विकास के वादे किए थे, उन्हें वह पूरा कर रहे हैं।हरियाणा भूमि सुधार आयोग के चेयरमैन जगदीश नायर ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने होडल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए कुबेर का खजाना खोल रखा है। उन्होंने कहा कि मैंने जब भी केंद्रीय मंत्री से होडल के विधानसभा क्षेत्र के बारे में बात की है, तभी केंद्रीय मंत्री ने जरूरत से ज्यादा विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इस समय होडल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी सी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में अभी अनेक विकास कार्य शुरू किए गए हैं तथा भविष्य में भी जनता की सुविधा के लिए अन्य विकास कार्यों को शुरू करवाया जाएगा तथा यहां के लोगों को विकास के कार्यों में किसी भी प्रकार से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। अब होडल विधानसभा क्षेत्र के लोगों के दिन बहुरेंगे।इस अवसर पर होडल के एसडीएम संदीप अग्रवाल, नायब तहसीलदार गौरव, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता रमेश देशवाल, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,
 गांव बंचारी के पूर्व सरपंच भूपराम, सहित अन्य गांवों के सरपंच व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

faridabadnews faridabadnews24 Union Minister of State Krishnapal Gurjar inaugurated special improvement work of roads in Hodal Years old demand of people was fulfilled
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

July 21, 2026

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.