फरीदाबाद : जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दीपक गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार एवं श्री मंगलेश कुमार चौबे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में लीगल सर्विसेज डे के उपलक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद द्वारा मानव अधिकार बुजुर्गों के अधिकार महिलाओं के अधिकार वह कन्या भ्रूण हत्या आदि पर फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें मानव अधिकारों से संबंधित जागरूकता शिविर का आयोजन सेक्टर 8 बल्लभगढ़ में लगाया गया तथा बुजुर्गों के अधिकारों के लिए ताऊ देवीलाल ओल्ड एज होम एनआईटी फरीदाबाद में आयोजित किया गया यहां पर प्राधिकरण प्राधिकरण के पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता, राजेंद्र गौतम, रामवीर तंवर, ओम प्रकाश सैनी, शिवकुमार व गगन कुमार उपस्थित हुए जिन्होंने इस आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इसी अवसर पर ओम प्रकाश सैनी व रविंद्र गुप्ता पैनल एडवोकेट ने बुजुर्गों को बताया कि आज हमारे बुजुर्गों की स्थिति दयनीय हो गई है तथा एकल रहने का समाज में परिचालन चलने लगा है आज बच्चे अपने मां-बाप को बुढ़ापे में घर से धक्का दे देते हैं इसी बात को मध्य नजर रखते हुए हमारी सरकार ने 2007 में मेंटिनेस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट बनाया जिससे हमारे बुजुर्गों को अपने रखरखाव के लिए अपने बच्चों से खर्चा आदि ले सकें इसके साथ साथ सरकार ने बुजुर्गों के लिए कुछ योजनाएं भी बनाई जैसा कि बुढ़ापा पेंशन, सीनियर सिटीजन कार्ड सुविधा, बस में आधा किराया, रेल में आधा किराया, हवाई जहाज में रियायत व किसी तीर्थ स्थान पर जाने के लिए सरकार द्वारा 70 पर्सेंट खर्चा मैन किया जाता है इसके अलावा सीनियर सिटीजन एक्ट के अंदर सबसे बड़ी बात यह रखी गई है कि यदि कोई बुजुर्ग अपनी प्रॉपर्टी को अपने बच्चों के नाम ट्रांसफर कर देता है चाहे वह डिग्री से करें चाहे वह गिफ्ट से करें चाहे वह किसी भी प्रकार से ट्रांसफर करें और ट्रांसफर होने के बाद यदि बच्चा उसकी देखभाल नहीं करता तो इस सूरत में वह बुजुर्ग अपनी प्रॉपर्टी अपने बच्चे से वापस ले सकता है । इसके साथ साथ लीगल सर्विसेज डे क्यों मनाया जाता है और लीगल सर्विसेज किस प्रकार आम आदमी तक पहुंचती है इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्होनेंं बताया कि यदि किसी व्यक्ति को कोई भी कानूनी समस्या का समाधान करना हो तो वह हमारे हेल्पलाइन नंबर 0 129 22 6 1898 पर फोन कर अपनी समस्या का समाधान कर सकता है।
