Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में घासीराम कोतवाल नामक नाटक का हुआ सफल मंचन

फरीदाबाद में घासीराम कोतवाल नामक नाटक का हुआ सफल मंचन

faridabadnews24By faridabadnews24November 10, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : लॉकडाउन के बाद जिले में एक बार फिर से रंगमंच सजना शुरू हो गए हैं। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद पहले सितंबर महीने में थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। वहीं, रविवार शाम को बृज नट मंडली व मानवीय निर्माण मंच संस्था की तरफ से सेक्टर 12 स्थित ओपन एयर थियेटर में एक दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीआर इंफोटेनमेंट व् मिशन जाग्रति का अहम् योगदान रहा। वहीँ मंच सञ्चालन डॉ. बलराम आर्या ने किया। इस दौरान रेवाड़ी नगर परिषद् के कमिश्नर दिनेश यादव मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के तौर पर संस्कार भारती हरियाणा प्रान्त की उपाध्यक्ष इंदु शर्मा मौजूद रही।कार्यक्रम की शुरूआत में मानवीय निर्माण मंच से जुड़े बच्चों ने शानदार योगा प्रदर्शन किया। उन्होंने योग की कई प्रस्तुतियां दी, जिन्हें देखकार लोग दंग रह गए। उसके बाद बृज नट मंडली के कलाकारों ने बृजमोहन भारद्वाज द्वारा निर्देशित नाटक ‘घासीराम कोतवाल’ का मंचन किया। नाटक में राजनीति के अलग – अलग पहलुओं को दिखाया गया। सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। नाटक में कृष्ण कुमार, नरेश ठाकुर, राजेश्वर कौशिक, अभिषेक राजपूत, अंजली, निशा, सोनम, शालू, नेहा ने अहम भूमिका निभाई। नाटक में आकाश शर्मा ने संगीत दिया व दीपक पुष्पदीप ने लाइटिंग की। बृजनट मंडली के अध्यक्ष बृजमोहन व मानवीय निर्माण मंच के संयोजक बलराम आर्य ने कहा कि लॉकडाउन के बाद अब धीरे – धीरे शहर में सांस्कृतिक आयोजन होने लगे हैं। यह कलाकरों के लिए एक अच्छा संकेत है। क्योंकि लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह से बेरोजगार बैठे कलाकारों को अब अपना हुनर दिखाने का मौका फिर से मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्थाएं मिलकर आगे भी नियमित रुप से इस तरह के आयोजन करती रहेगी।इस भव्य मौके पर अधिवक्ता राजेश खटाना, एकता रमन, प्रताप चौधरी, परवेश मलिक, बांके बिहारी, आंनद सिंह भाटी, विकास गिल, रोहित चौहान, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

faridabadnews faridabadnews24 Successful staging of drama named Ghasiram Kotwal took place in Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

July 21, 2026

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.