Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्नातक कक्षाओं की सीट बढ़ाकर छात्रहितों में फैसला ले खट्टर सरकार : कृष्ण अत्री

स्नातक कक्षाओं की सीट बढ़ाकर छात्रहितों में फैसला ले खट्टर सरकार : कृष्ण अत्री

faridabadnews24By faridabadnews24November 10, 2020No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद : आज एनएसयूआई के बैनरतले सैंकड़ो छात्र-छात्राओं ने सभी कॉलेजों की स्नातक कक्षाओं में 20 प्रतिशत सीट बढ़वाने के जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा उपायुक्त की अनुपस्थिति में नायाब तहसीलदार जान मोहम्मद को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने खट्टर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने किया।इस दौरान एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के लिए दाखिले का अंतिम समय चल रहा हैं लेकिन इसके बाद भी 80 प्रतिशत से लेकर 85 प्रतिशत के छात्र-छात्रा दाखिले से वंचित घूम रहे हैं। इन छात्रों के घूमने का सबसे बड़ा कारण उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा अपनाए गए ऑनलाइन प्रक्रिया में खामियां हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा बार-बार दाखिले के लिए आवेदन करने की तारीखें बदली गई तथा कई बार मेरिट लिस्ट जारी करने की तारीखें बदली गई जिसके कारण छात्रों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर किसी छात्र ने 5 कॉलेजो के लिए आवेदन किया हैं और नियम के हिसाब से उस छात्र का नंबर सभी 5 कॉलेजों की लिस्ट में आना चाहिए लेकिन किसी एक कॉलेज की लिस्ट में आने के बाद अन्य किसी कॉलेज की मेरिट लिस्ट में नही आया जिसके कारण छात्र अपने मनपंसद कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाए। कृष्ण अत्री ने कहा कि इस मांग को लेकर 2 नवंबर को भी एक प्रदर्शन किया गया था तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के प्राचार्य श्री एम० के० गुप्ता को उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन 7-8 दिन बीत जाने के बाद भी सुनवाई नही हुई हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सुनवाई नही की तो सत्तापक्ष के मंत्री एवं विधायकों के घरों का घेराव करने से भी पीछे नही हटेंगे पर छात्रहितों की मांग को पूरा करवा कर रहेंगे। इस मौके पर छात्र नेता मोहित भारद्वाज, विशाल वशिष्ठ, महेश चौहान, आशीष भाटी, संजीव अत्री, कृतिका, काजल, प्रीति, अंशु, प्रिया, दीपांशु, ईरशाद, हितेश डागर, नितिन, कपिल, संदीप राठौड़, कृष्ण डागर, महेश शर्मा, भूपेंद्र, दिनेश, ललित ठाकुर, रंजन, आसिफ अली, साहिल कौशिक आदि मौजूद थे।
faridabadnews faridabadnews24 Khattar government should take decision in the interest of students by increasing seats in graduate classes: Krishna Atri
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.