Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस तक पहुंचा मामला, नगर निगम को लेकर भाजपा और AAP के बीच तेज हुई लड़ाई

पुलिस तक पहुंचा मामला, नगर निगम को लेकर भाजपा और AAP के बीच तेज हुई लड़ाई

faridabadnews24By faridabadnews24November 10, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : नगर निगमों को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच लड़ाई तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के बाद अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। भाजपा ने आप नेताओं पर नगर निगमों को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इसे लेकर प्रदेश भाजपा के महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने आप नेता दुर्गेश पाठक और विशाल गोयल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जानकारी उन्होंने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।उन्होंने कहा कि आप नेता नगर निगमों व भाजपा के खिलाफ झूठ फैला रहे हैं। वे निगमों व भाजपा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। पिछले दिनों पाठक व गोयल ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर संपत्ति कर में भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाया था इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेता दुर्गेश पाठक को कानूनी नोटिस भेजकर आरोप साबित करने या माफी मांगने को कहा गया था। आप नेता न आरोप साबित कर सके हैं और न माफी मांगी, इसलिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आप नेताओं पर झूठ फैलाने का आरोप

कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि निगम चुनाव को देखते हुए आप नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं। उनकी कोशिश भाजपा शासित निगमों को बदनाम करना है। यह सब आप नेतृत्व के इशारे पर किया जा रहा है। निगमों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। निगमों को फंड नहीं दिया जा रहा है, जिसका असर निगम के कामकाज पर पड़ रहा है। इसका खामियाजा भाजपा को चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। इस तरह से राजनीतिक लाभ के लिए आप सरकार दिल्ली के लोगों को परेशान कर रही है।प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा व राजन तिवारी, मुख्य प्रवक्ता अभय वर्मा, प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर व ऋचा पांडे, मीडिया सह प्रमुख महेश वर्मा मौजूद थे।

Case reached to police faridabadnews faridabadnews24 fight between BJP and AAP intensified over municipal corporation
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.