पटना: Bihar Assembly Election 2020 Result जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं। एनडीए गठबंधन बिहार चुनावों में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इस लिहाल से महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनने का सपना फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक एनडीए 130 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आज बिहार की सियासत का अहम दिन है। राज्य में आज चुनावी नतीजे आ रहे हैं। आज तीर या लालटेन में एक को नया जनादेश मिल जाएगा। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार नीतीश कुमार बनाएंगे या फिर तेजस्वी यादव जनता के सिरमौर बनेंगे, इसका फैसला होगा। इससे पहले एग्जिट पोल के तमाम आंकड़े बिहार में बदलाव के अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन एनडीए को फिर से प्रदेश में अपनी सरकार लौटने का पूरा भरोसा है।
नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के निर्णय पर भाजपा कायम
भाजपा करीब आधी सीटों पर रुझान स्पष्ट होने के बाद नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री के निर्णय पर कायम है। तमाम एनडीए नेताओं ने अपनी-अपनी पुरानी बातों को दोहराते हुए बड़ी जीत का दावा किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने मंगलवार को फिर स्पष्ट कर दिया कि बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार ही चुने जाएंगे। विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर ही मुहर लगेगी। इंटरनेट मीडिया पर जायसवाल ने कहा है कि मुझे प्रधानमंत्री के द्वारा गरीबों के लिए किए गए कार्यों और बूथ कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। जय हिंद, जय बिहार, जय भाजपा।उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी रुझानों के बीच ट्वीट कर बड़ा दावा किया है। गिरिराज सिंह के द्वारा चार नवंबर को किए गए ट्वीट को भी रिट्वीट किया है। कहा था कि किसी को कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। भाजपा और एनडीए प्रचंड बहुमत से जीतेगी। केवल… केवल… केवल…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से गरीबों का आशीर्वाद मिला है। । गरीबों का आशीर्वाद जिन्न के रूप में बाहर निकलेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद आरके सिन्हा ट्वीट कर कहा है कि बिहार के मतदाताओं को लेकर एक बात तो बिलकुल साफ है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जीत और हार दोनों जनता ही निर्णय लेती है…। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। आधी सीटों पर मतदान के रुझान बता रहे हैं कि सौ से अधिक सीटें एनडीए जीत चुकी है।चुनाव परिणामों के लिए मतों की गिनती आरंभ हो गई है। इस बीच सभी 243 सीटों के रुझान मिले हैं। अररिया में भाजपा और नालंदा में जदयू के प्रत्याशी अपने नजदीकी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि तीन बजे तक बिहार चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद सरकार बनाने पर मंथन शुरू होगा। बीते दिन महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने सादगी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से किसी तरह के विजय जुलूस नहीं निकालने की सख्त मनाही की है।इधर अरवल में माले के महानंद आगे चल रहे हैं। कुल तीन सीटों के रुझान मिले हैं। इनमें 2 एनडीए और एक महागठबंधन के पक्ष में जाता दिख रहा है।
