Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सिंगला ने दी पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद को बधाई कांग्रेस उम्मीदवार की जीत पर

सिंगला ने दी पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद को बधाई कांग्रेस उम्मीदवार की जीत पर

faridabadnews24By faridabadnews24November 10, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांगे्रसी नेता लखन कुमार सिंगला ने बरौदा उपचुनाव में कांग्र्रेस की हुई ऐतिहासिक जीत का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रभारी विवेेक बंसल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को देते हुए कहा कि 10 सालों के हुड्डा सरकार के कार्यकाल में हुए हरियाणा सहित बरौदा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्याे की बदौलत जनता ने उन्हें दीपावली पर नायाब तोहफा दिया है। श्री सिंगला ने कांगेे्रस की जीत पर रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को बधाई देने पहुंचे, जहां उन्होंने श्री हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा का मुंह मीठा कराते हुए इसे प्रदेश के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली विजयी करार दिया। उन्होंने कहा कि इस जीत ने पूरे प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार किया है और इस चुनाव में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार करके कांग्रेस को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ी, यही कारण है कि कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने यहां से 12300 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। लखन सिंगला ने कहा कि इस उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाते हुए न केवल सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया बल्कि मतदाताओं को लुभाने के लिए सिलेंडर, घी, साड़ी व अन्य प्रकार के उपहार तक बांटकर उन्हें प्रलोभन दिया परंतु बरौदा की जनता ने इसे नकारते हुए कांग्रेस में अपनी आस्था जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथों को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा-जजपा के विकास के दावों की पोल पूरी तरह से खुल चुकी है और जनता जनार्दन अब प्रदेश में बदलाव का मन बना चुकी है। लखन सिंगला ने कहा कि इसे जीत के बाद हरियाणा में परिवर्तन की ऐसी लहर चलेगी, जो आने वाले समय में भाजपा को सत्ताविहिन करके ही रूकेगी।

faridabadnews faridabadnews24 Singla congratulates former Chief Minister and Rajya Sabha MP on Congress candidate's victory
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.