Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार ने किया छात्रों के हितों पर कुठाराघात मेडिलक कॉलेजों की फीस बढ़ाकर : गौरव चौधरी

सरकार ने किया छात्रों के हितों पर कुठाराघात मेडिलक कॉलेजों की फीस बढ़ाकर : गौरव चौधरी

faridabadnews24By faridabadnews24November 10, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : युवा नेता गौरव चौधरी ने प्रदेश की खट्टर सरकार पर मेडिकल कॉलेजों की फीस बढ़ाकर छात्रों के हितों पर कुठाराघात करने का आरोप लगाया है। हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस 53 हजार से बढ़ाकर सीधा 10 लाख रूपए सालाना करने की उन्होंने कठोर आलोचना की और इसे सरकार का छात्र विरोधी कदम बताया। सरकार के नए आंकड़ों के बाद एक गरीब एवं साधारण परिवार के बच्चे को भी डॉक्टर बनने के लिए 40 लाख रुपए का इंतजाम करना होगा। जोकि गरीब एवं साधारण परिवारों के बस की बात नहीं है। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए इस छात्र विरोधी कदम से उन छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा, जो प्रतिभावान तो हैं, परंतु उनमें सरकार की बढ़ाई हुई फीस बढ़ाने का माद्दा नहीं है। गौरव चौधरी ने कहा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी खट्टर सरकार के सामने आ गई जो, आर्थिक मंदी के दौर में उन्होंने छात्रों पर यह तानाशाही फैसला लागू किया है। सरकार के इस फैसले के भविष्य में दुष्परिणाम निकलेंगे और गरीब एवं साधारण परिवार के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा मात्र एक सपना बनकर रह जाएगी। युवा नेता ने सरकार को निजी स्कूलों के हाथों की कठपुतली बताते हुए कहा कि निजी स्कूलों की फीस उगाही के चक्कर में प्रदेश सकार ने जल्दबाजी में स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया। जिसके बाद एकाएक प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। सरकार केवल अपना हित देख रही है, उसे लोगों की जिंदगी, छात्रों के भविष्य और मजदूरों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। मजदूर एवं किसानों के हितों की बात करने वाले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी चुप रहकर सरकार का समर्थन कर रहे हैं।

faridabadnews faridabadnews24 Government hiked the fees of medieval colleges on the interests of students: Gaurav Chaudhary
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

नगर निगम ने बनाई टीमें, फरीदाबाद में दूध निकालकर गाय छोड़ने वालों पर होगी FIR

July 22, 2026

फरीदाबाद में सनसनी, हादसा या कुछ और? 4 दिन पहले आई थी ससुराल, चौथी मंजिल से गिरकर सरकारी शिक्षिका की मौत

July 21, 2026

ढहाए गए 10 अवैध निर्माण, फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर चला PWD का बुलडोजर

July 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.