फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, केसरिया भारत व देव मानव सेवा ट्रस्ट की तरफ से राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी, हरियाणा उपाध्यक्ष उषा रानी जी, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष (कला एवं संस्कृति) कुलदीप कौशिक ने आज फरीदाबाद के बल्लभगढ़ शहर में संगठन द्वारा चलाई जा रही देव पाठशाला निःशुल्क के स्लम बच्चों के बीच मे दीवाली पर्व की खुशियां मनाई। टीम ने बच्चों को उपहार व खाद्य सामग्री बांटी। बच्चों ने खूब नाच गाना कर मौज मस्ती की।। अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि हमे त्योहारों पर फालतू के खर्चों से बचना चाहिए और पूजा पाठ के साथ गरीब व जरूरतमंद लोगों में अपनी सामर्थ्य अनुसार कुछ न कुछ मदद जरूर करनी चाहिये। हरियाणा उपाध्यक्ष उषा रानी जी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करके जो सच्ची खुशी मिलती है उसका कोई मोल नही है। हमे समय समय पर ऐसी खुशियां जरूर बांटनी चाहिए। जिला प्रधान नीलम चौधरी जी ने कहा कि हमारा मकसद ही जरूरतमंद लोगों की मदद करना है व उनमें खुशियां देना है। हमारी टीम सच्चे मन से महिला उत्थान, मानवता व हिंदुत्व के कार्यों में लगी है ओर आगे भी सक्रियता से कार्य करती रहेगी।

