फरीदाबाद : देव मानव सेवा ट्रस्ट, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी, फरीदाबाद प्रधान नीलम चौधरी जी, हरियाणा उपाध्यक्ष उषा रानी जी, कुमार गौरव, बल्लभगढ़ प्रधान शीतल अरोड़ा, कला एवं संस्कृति जिला प्रधान कुलदीप कौशिक जी ने दीवाली के शुभ अवसर पर पत्रकार भाइयों को दीवाली के उपहार व मिठाई देकर उनका धन्यवाद किया। जो पत्रकार भाई उपस्थित नही हो सके उनको दीवाली की बधाई उनके घर भी भेजी गई है। पत्रकार साथी लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और हर खबर को जनता तक पहुंचाते हैं। अम्बिका शर्मा ने कहा कि पत्रकार साथीओं ने कोविड 19 जैसी महामारी में भी अपने काम को नही रोका। अपने जीवन को खतरे में डालकर भी उन्होंने हर जरूरी खबर की कवरेज कर हम तक पहुंचाई। पत्रकार साथी ही हम जैसी संस्थाओं के कार्यों को जनता तक लेकर आते है और जनता में जागरूकता आती है। पत्रकार भाइयों का धन्यवाद करते हुए अम्बिका शर्मा जी, नीलम चौधरी, उषा रानी जी ने उनको मानव सेवा सम्मान से सम्मानित किया।


