फरीदाबाद : केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की टीम ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मुकेश कुमार जागा जी के दिशा निर्देश में ओर निपुल शर्मा की संयोजकता में शहीदी दिवस पर ग्वालियर स्थित केंसर अस्पताल में पौधारोपण किया। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की टीम हिंदुत्व विचारधारा के साथ साथ पर्यावरण पर भी ध्यान देती है। संगठन द्वारा पहले भी भारत देश के कई राज्यों में पौधारोपण किया जा चुका है। टीम ने यह भी उम्मीद दिलाई है कि पौधे लगाने के साथ साथ हम इन पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी लेंगे ताकि बिना पानी के पौधे मुरझाए ना। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी व समस्त टीम ने निपुल शर्मा व पूरी ग्वालियर टीम को इस अच्छे कार्य की सराहना करके शाबाशी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्वालियर जिले के सभी पदाधिकारी गण का योगदान सराहनीय रहा जीतू तोमर जिला उपाध्यक्ष, अंकित शर्मा जिला उपाध्यक्ष, जिनेंद्र जैन जिला सचिव, सोनू जैन जिला सह सचिव, विवेक सिंह जिला मीडिया प्रभारी, उमेश कुशवाह थाटीपुर ब्लॉक अध्यक्ष, शशांक त्रिवेदी ब्लॉक अध्यक्ष, मुरार चेतन पाल ब्लॉक अध्यक्ष बहोड़ापुर, अमन सिंह, सौरभ शर्मा अभिषेक सैनी, धर्मेंद्र भदोरिया सदस्य मौजूद रहे।

