गुरूग्राम : छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गुरुग्राम इकाई द्वारा प्रकाश पर्व का आयोजन किया गया जिसमें एक लाख दीयों को प्रज्वलित कर प्रभु श्री राम की महाआरती की गयी। शुक्रवार शाम हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा भाजपा युवा मौर्चा अध्यक्ष मनीष यादव, अभाविप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र जी, अभाविप प्रान्त संगठन मंत्री श्याम सिंह राजावत, प्रान्त मंत्री सुमित जागलान, समाजसेवी वीरपाल कालियाका आदि उपस्थित रहे। गुरुग्राम के लैजर वैली पार्क में हुए आयोजन में स्कूली छात्र छात्राओं ने श्री राम मन्दिर की संरचना एवं रंगोली तैयार की जिससे भव्य वातावरण तैयार हुआ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभु श्री राम के मन्दिर पुनर्निर्माण शुरू होने के बाद पहली दीवाली को ऐतिहासिक बताते हुए भव्य कार्यक्रम के लिए एबीवीपी को बधाई दी एवं अपने छात्र राजनीती के दिन याद किये। सुमित जागलान ने एबीवीपी के आंदोलन का जिक्र किया और श्री राम मन्दिर के लिए हुए लम्बे संघर्ष की विजय के रूप में उत्सव मनाने की बात कही। मनीष यादव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। छात्र नेता आशीष राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई और प्रभु श्री राम की महाआरती के साथ समापन हुआ। इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख दुष्यन्त, जिला संगठन मंत्री लखविंदर लोहानी, प्रो. राकेश, पारिजात, गौरव, सौरभ, निकेश, विकास आदि उपस्थित रहे।

