फरीदाबाद : फरीदाबाद तिगांव खंड में रहने वाले समाज के लोगो ने राजकीय वरिष्ठ कन्या पाठशाला में 1501 दीप जलाकर सभी देश के लोगो को दीवाली की बधाई दी। और समाज के सभी लोगो को मिल जुलकर त्योहारों को मानने की अपील की। और स्वदेशी वस्तु को अपने उपयोग में लाने को कहा। कार्यक्रम के आयोजक श्रीमान आकाश चंदीला ( गुज्जर )जी ने बताया की हमे अधिक से अधिक भारत में बनी वस्तु को खरीदना चाहिए और हमे देश के हित में कार्य करते रहने चाहिए ताकि भारत परम वैभव तक पहुंच सके। आकाश चंदीला जी ने सभी देशवासियों को कोरोना काल में सोशल डिस्टेंस को अपनाते हुए सभी त्योहारों को मानने को कह। और सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा और बिहार के लोगों के महा पर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं सभी को दी।

