दिल्ली : जानी मानी हस्तियो में कई सेलेब्स अपने घर पर दिवाली पार्टी का शानदार आयोजन करते हैं. इनमें से कईयों की पार्टी तो दिवाली से पहले ही शुरू हो जाती है. कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जो एक नहीं बल्कि 2-3 बार दिवाली पार्टी अलग-अलग फ्रेंड्स के लिए रखते हैं.ऐसे ही एक शख़्स के बारे मे आज हम आपको बताने जा रहे है. हैंगओवर नाइट्स के मालिक और पार्टी किंग साहिल सोंधी के बारे मे उनके द्वारा अपग्रेड किचन एंड बार, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 12 नवम्बर को उनके सुपर पसंदीदा स्थल में दिवाली फेस्टिवल की शानदार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे ढोल से लेकर हर तरह की व्यवस्था की गई. हैंगओवर नाइट्स की तरफ से हर धर्म के त्योहारों को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. दिवाली-होली हो या ईद, हर फेस्टिव सीजन की अलग ही रौनक साहिल सोंधी में राज मे देखने को मिलती है. दुनिया ने 2020 में काफी बड़े बदलाव देखे हैं. कोरोना ने लोगों की जिंदगी अस्त व्यस्त की है. इसी कड़ी शामिल हैं हमारे त्योहार भी. यूं तो दिवाली का फेस्टिव सीजन चल रहा है. लेकिन इस बार त्योहारों की रौनक पिछले सालों के मुकाबले कम दिख रही है. हो भी क्यों ना, कोरोना के चलते सेफ्टी रखनी भी तो जरूरी है. 12 नवम्बर को अपग्रेड किचन एंड बार, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी मे हैंगओवर नाइट्स के मालिक साहिल सोंधी की और से दिल्ली वालो के लिए दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया. साहिल सोंधी की पार्टी में उनकी खास दोस्त हरयाणवी डांसर मुस्कान बेबी सहित अन्य सितारों ने अपनी खूबसूरती और आदाओं से चार चांद लगा दिए. सोशल मीडिया पर सेलेब्स की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें सितारों का आकर्षक अंदाज नजर आ रहा है. दिवाली के मौके पर हुई साहिल सोंधी की पार्टी में हरयाणवी डांसर मुस्कान बेबी सहित अमोल छबरा, समीकशा, आमिर खान, जारा खान, प्रियंका, नितिन वाधवा, अंकुश मिश्रा, बिस्वादीप, विदुशी शर्मा, रिया, अदरीति, जोया, जैसे सितारों ने शिरकत की l

