फरीदाबाद : आज राष्ट्रीय महिला जागृति मंच टीम उदयपुर ने भुवाणा स्थित प्रयास सेवा संस्थान में दीपावली एवं बाल दिवस मनाया। उदयपुर चेयर पर्सन सुरभि मेनारिया धींग ने बताया कि टीम ने इस बार पठाखो एवं फिजूल के खर्चों को ना कर इन दिव्यांग के जरूरत की सामग्री लेकर उन्हें भेंट करी। साथ ही बच्चों के साथ रंगोली बनाकर उनसे दिए जलवाए। बाद में उन्हें राशन सामग्री ,चिप्स, बिस्किट ,पेटी, पेस्ट्री , मिठाइयां,फल, पंचामृत और क्रीम सभी को भी भेंट करी। यह सारी सामग्री कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी तरफ से प्रदान करी।प्रयास संस्थान संस्थापक निदेशक राजा जी भंडारी ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का ह्रदय से आभार प्रकट किया साथ ही जिला अध्यक्ष एडवोकेट नीता जैन ने सभी बच्चों को रंगोली बनाना सिखाया इस उपलक्ष पर संगठन से नूपुर बासु, सोनिका गुप्ता, कुसुम पांडे, सिया मेनारिया राखी हाडा एवं कोमल चौधरी उपस्थित रहे। दीपावली पर पर पर्व पर राष्ट्रीय अध्यक्षा अंबिका जी शर्मा का धन्यवाद कि उन्होंने गत मीटिंग में हमें फिजूल खर्चो को ना करके ऐसे दिवाली मनाने की प्रेरणा प्रदान की।

