राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी जी के पास एक महिला घरेलू हिंसा व झगड़े के मामले को लेकर आयी। पीड़ित महिला पंचकूला निवासी है । उसका पति उसे आर्थिक तंगी के चलते रोज झगड़ा करके मारता पीटता था। शराब की लत के चलते लाखों का कर्जा कर बैठा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी जी ने दोनों से सम्पर्क करके एक।बैठक ली व दोनो की कॉउंसलिंग की। समझाबुझा कर दोनो का आपस मे समझौता करवाया। दोनो पक्षों से लिखित में समझौते पर हस्ताक्षर लिए। पति पत्नी व बच्चे समझौते से खुश हैं व ज्योति सैनी जी को धन्यवाद दिया। संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि आजकल घरेलू हिंसा व महिला उत्पीड़न के केस बढ़ते ही जा रहे है और हमें पूरे देश मे महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यता है। अम्बिका शर्मा जी ने ज्योति सैनी जी के इस कार्य की सराहना की।

