Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में मास्क ना पहनने पर अब 2 हजार का जुर्माना

सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में मास्क ना पहनने पर अब 2 हजार का जुर्माना

faridabadnews24By faridabadnews24November 19, 2020No Comments3 Mins Read

दिल्ली : दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केसों (Corona in Delhi) को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया. सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अब मास्क नहीं पहनने वालों को 2 हजार रुपये जुर्माना देना होगा. अबतक 500 रुपये का फाइन लगता था. इससे पहले दिल्ली में कोरोना की रोकथाम कैसे हो इसको लेकर सर्वदलीय बैठक (Delhi All Party Meeting) बुलाई गई थी. मीटिंग में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेताविपक्ष रामवीर बिधूड़ी , दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी, जयकिशन और आम आदमी पार्टी से सौरभ भारद्वाज शामिल हुए. सीएम ने बताया कि दिल्ली में अब मास्क ना पहनने पर 2 हजार का फाइनल लगेगा. अब तक 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाता था. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उपराज्यपाल से मिलकर यह फैसला ले लिया गया है.

छठ पूजा पर केजरीवाल ने दी सफाई

केजरीवाल ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से छठ पूजा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं. हम भी छठ पूजा करते हैं और खास तौर से हमारे पूर्वांचल भाई बहनों की छठ में बहुत श्रद्धा है. हम चाहते हैं कि लोग छठ बहुत अच्छे से मनाएं. आप मुझे अपना बेटा और भाई मानते हैं मैं आपके परिवार का हिस्सा हूं मैं तो चाहता हूं कि मेरे परिवार के 2 करोड़ लोग खुशी-खुशी छठ पूजा मनाएं लेकिन आप सोच कर देखिए कि अगर हम बाहर किसी तालाब के अंदर 200 लोग एक साथ उतरेंगे और उसमें अगर एक को भी कोरोना हो तो सबको संक्रमण हो जाएगा’ केजरीवाल ने कहा कि सभी एक्सपर्ट का कहना है कि उस पानी के जरिए सभी में संक्रमण फैल जाएगा. आप सोच सकते हैं कि कितने बड़े स्तर पर कोरोना फैल सकता है. छठ मनाने की कोई मनाही नहीं है केवल सार्वजनिक रूप से किसी तालाब या नदी नहर के किनारे छठ मनाने की मनाही है.दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि छठ पर गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी पाबंदी लगाई गई हैं. आगे सीएम ने दिल्ली सरकार द्वारा छठ पर की जानेवाली तैयारियों का भी जिक्र किया. वह बोले, ‘आप देखिए कि हर साल सरकार छठ बनाने के लिए क्या-क्या तैयारियां करती है और बजट देती है लेकिन इस साल यह मुमकिन नहीं है और यह आपके परिवार की सुरक्षा के लिए ही करने को हम मजबूर हुए हैं’

केजरीवाल बोले – राजनीति का अभी वक्त नहीं

वीडियो कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘सर्वदलीय बैठक में मैंने सभी दलों से एक ही बात कही कि यह बहुत मुश्किल समय है, अभी राजनीति नहीं होनी चाहिए, उसके लिए जिंदगी पड़ी है. हम लोगों को थोड़े दिन के लिए राजनीति को साइड कर देना चाहिए, बयानबाजी को साइड कर देना चाहिए, आरोप-प्रत्यारोप को साइड कर देना चाहिए यह समय सेवा करने का है.’ केजरीवाल ने कहा कि अन्य दलों ने उनका समर्थन करने की बात कही है.

केजरीवाल ने आगे बताया कि जितनी भी नॉन क्रिटिकल और प्लांड सर्जरी है उनको कुछ दिन के लिए टाला जा रहा है इसके लिए अस्पतालों को कह दिया गया है. दिल्ली सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने अस्पतालों में 663 और आईसीयू बेड की व्यवस्था कर रही है, साथ ही केंद्र सरकार ने 750 आईसीयू बेड देने का आश्वासन दिया है.

Announcement of CM Arvind Kejriwal faridabadnews faridabadnews24 fine of 2 thousand now for not wearing mask in Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.