Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 24 घंटे में 44,489 नए केस, 524 मौतें, देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार

24 घंटे में 44,489 नए केस, 524 मौतें, देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24November 26, 2020No Comments4 Mins Read

भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर तक के लिए कोरोना की नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं. इसमें राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र से चर्चा के बगैर कंटनेमेंट जोन के बाहर लॉकडाउन नहीं लगाएं. हालांकि राज्यों को अपने हिसाब से नाइट कर्फ्यू की इजाजत दी गई है. इसके अलावा राज्य में एक जगह से दूसरी जगह या एक राज्य से दूसरे राज्य में आवाजाही पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. स्वीमिंग पूल और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक अभी भी जारी रहेगी.

देश में पिछले 24 घंटे में 500 से अधिक मौतें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44,489 नए केस सामने आए हैं. जबकि 524 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. वहीं 36,367 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे तक का जारी कोरोना का आंकड़ा..

देश में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 92,66,706
भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1,35,223
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 86,79,138
देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4,52,344

दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 5,246 नए मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार अभी कम नहीं हुई है.दिल्ली में बुधवार को जारी 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो राजधानी में रिकॉर्ड 61,700 से ज्यादा टेस्ट हुए हैं. 24 घंटे में कोरोना के 5,246 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 5,361 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसी 24 घंटे में 272 इलाके कंटेनमेंट जोन में बदले गए. इसके अलावा मौत के आंकड़ों की बात करें तो 1 दिन में 99 लोगों की कोरोना से जान चली गई. पिछले दस दिनों में दिल्ली में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. विशेषज्ञों के मुताबिक दिल्ली में सर्दी और प्रदूषण के असर से कोरोना का कहर और भी बढ़ सकता है.

दिल्ली में बढ़ते मामलों से अन्य राज्य अलर्ट
राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए कई शहर अलर्ट हो गए हैं. मुंबई में दिल्ली से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है. वहीं, यूपी के वाराणसी में भी ट्रेन के जरिए दिल्ली से आने वाले यात्रियों की जांच हो रही है. इसके अलावा मुरादाबाद में भी दिल्ली से आने वालों के टेस्ट हो रहे हैं. जबकि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में तो रोजाना दिल्ली आने जाने वालों का रैंडम टेस्ट किया जा रहा है. देश के बाकी राज्यों में भी पाबंदियों का दौर शुरू हो चुका है. गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कोरोना प्रभावित शहरों में रात का कर्फ्यू लगाया जा रहा है. जबकि हरियाणा में 30 नवंबर तक स्कूल दोबारा बंद कर दिए कर दिए हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना जांच का नियम लागू 
महाराष्ट्र में बुधवार से दूसरे राज्यों से आने वालों की कोरोना जांच का नियम लागू हो गया है. ये शर्त दिल्ली, गुजरात, गोवा और राजस्थान से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों के लिए रखी गई है. कल से महाराष्ट्र के एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर स्वास्थ्य टीमें तैनात हो गई हैं, और इन चारों राज्यों से आने वालों की जांच की जा रही है. हालांकि शर्तों के तहत पहले से कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लेकर आने वालों को छूट दी जा रही है. पहले दिन कोरोना टेस्ट के लिए यात्रियों का काफी मशक्कत उठानी पड़ी और स्टेशन-एयरपोर्ट से बाहर निकलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा.

महाराष्ट्र में 18 लाख के करीब पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा
महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. 24 घंटे में राज्य में 6 हजार से ज्यादा मरीज सामने आए जबकि 65 मरीजों की मौत हो गई. महाराष्ट्र में कुल कोरोना मामले 18 लाख के करीब पहुंच रहे हैं. वहीं, राजस्थान में भी कोरोना की दूसरी लहर देखी जा रही है. राज्य में 24 घंटे में 3200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 18 मरीजों ने दम तोड़ दिया.

लखनऊ में 1 दिसंबर तक धारा 144 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है. ये आदेश 1 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों पर पर प्रतिबंध रहेगा. किसी भी कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी जरूरी होगी.

पंजाब में 1 दिसंबर से लागू होगा नाइट कफ्यू
पंजाब में भी कोरोना के चलते फिर से पाबंदियों का दौर शुरू होने वाला है. 1 दिसंबर से पंजाब के सभी जिलों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे का कर्फ्यू लागू होगा, लेकिन सभी बाजार रात 9.30 बजे ही बंद करने होंगे. फिलहाल नाइट कर्फ्यू का फैसला 15 दिसंबर तक के लिए है. इसके बाद हालात की समीक्षा की जाएगी. बता दें कि पंजाब से पहले राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है.

44 489 new cases 524 deaths in 24 hours Corona speed not stopping in the country faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026

सरकार से मांगा जवाब, शारीरिक संबंध बनाने वालों की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने दिया चौंकाने वाला आदेश

April 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.