फरीदाबाद ; राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ऑनलाइन बैठक का आयोजन मंच की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा वशिष्ठ जी की अध्यक्षता में यशश्वी रूप से सम्पन्न हुआ। मासिक बैठक का आयोजन महाराष्ट्र की प्रदेश अध्यक्ष ओर राष्ट्रीय संयोजक (ऑनलाइन एक्टिविटी) धारणा अवस्थी जी ने किया था। बैठक में अम्बिका शर्मा जी ने सदस्यों का हौसला बढ़ाया तथा केवल पद लेकर निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय होकर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की और समाज के लिए अच्छे तरीके से काम करने के लिये शंखनाद किया। इसी क्रम मे ट्राइसिटी की चेयरपर्सन डिम्पल गर्ग जी ने नारी सम्मान समारोह जो कि पंचकुला में 5 दिसम्बर को होने जा रहा है उसकी जानकारी प्रदान की।इसके साथ ही साथ ट्राइसिटी के सदस्यों से कार्यक्रम यशस्वी रूप से सम्पन्न करने के लिये सहयोग की अपील की। सक्रिय सदस्य संख्या बढ़ाये जाने की जरूरत पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।इसके साथ ही साथ प्रत्येक प्रदेश किसी भी कार्य को करने के लिए अपने पास फण्ड रखे व उसका हिसाब किताब रखने के लिए कोषाध्यक्ष नियुक्त करे इन बातों की चर्चा मीटिंग में की गई। इस मीटिंग में नागपुर की जिला मंत्री भारती गौर जी ने पूर्व में किये कार्यो की समीक्षा की व गृहणियां को जो कि इस मंच से जुड़ कर काम कर रही हैं उन्हें समाजसेविका की संज्ञा प्रदान कर उत्साहवर्धन किया ।मध्य्प्रदेश की संयोजक श्रद्धा शुक्ला जी एक्टिविटी के माध्यम से मंच के फण्ड को बढ़ाने का सुझाव दिया। इसी तरह नरसिंहपुर की अध्यक्षा विवेक पांडे जी, फरीदाबाद से नीलम जी, कविता जी व माधुरी मिश्रा जी नागपुर से अपना अपना विचार रखे। लगभग पूरे देश से 30 सदस्यों ने मीटिंग में सक्रिय सहभागिता निभाई और मीटिंग जिन उद्देश्यों को लेकर की गई थी वह पूर्णं हुई।मीटिंग का संचालन धारणा अवस्थी जी ने व आभार प्रदर्शन सोनिका गुप्ता जी ने किया। मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि प्रत्येक महीने इस तरह की मीटिंग होगी जिससे उत्साहित तरीके से सदस्यगण कार्य कर सके व समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

