फरीदाबाद : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा रविवार को ओबीसी वर्ग की वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान एनआईटी के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना की अध्यक्षता में उनके 60 फुट रोड स्थित कार्यालय पर क्षेत्र की ओबीसी वर्ग के लोगों हिस्सा लेकर इस मीटिंग में ऑनलाइन प्रसारण देखा। मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के हितों के चलाई गई जनहितैषी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी वहीं ओबीसी संगठन को मजबूत करने के लिए भी विचार विमर्श किया गया। मीटिंग का एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण ओबीसी कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में समाज की छत्तीस बिरादियों का समान रूप से विकास किया जा रहा है और ओबीसी वर्ग के हितों के लिए सरकार नित-नई योजनाएं क्रियान्वित कर रही है, जिसका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, यही कारण है कि हरियाणा में पिछले 6 वर्षाे से विकास की एक नई बयार बह रही है। श्री भड़ाना ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते हम सभी का दायित्व बनता है कि हमें सरकार द्वारा जारी की सुरक्षा की गाइडलाईंस की पालना करने चाहिए और मास्क लगाने, सेनिटाईजर का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी की पालना करनी चाहिए। इस मौके पर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से सभी भाजपा ओबीसी वर्ग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया।

